1 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों का हैं टीम मुंबई इंडियंस से कनेक्शन, जानिए कौन-कौन हैं वो धाकड़ खिलाड़ी

By Twinkle Chaturvedi On July 4th, 2022
1 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों का हैं टीम मुंबई इंडियंस से कनेक्शन, जानिए कौन-कौन हैं वो धाकड़ खिलाड़ी

आईपीएल (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग हैं। और इस लीग की सबसे चर्चित और कामयाब टीम मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) हैं। हालांकि आईपीएल का यह सीजन मुंबई इंडियंस के लिए उतना खास नहीं रहा था। लेकिन कोई भी कभी भी इस टीम की काबिलियत पर शक नहीं कर सकता हैं। इस टीम में एक से बढ़कर एक होनहार खिलाड़ी मौजूद हैं। जो टीम के लिए अपने आप में मैच विनर हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के ही खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं।

आज हम आपको सभी फार्मेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। और सबसे दिलचस्प बात यह हैं कि ये खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के ही खिलाड़ी हैं-

किरोन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD) आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। पोलार्ड ने पिछले साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में गेंदबाज अकिला धनंजय के खिलाफ 6 गेंद में 6 छक्के जड़ दिए थे। अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच में 1 ओवर में किरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 36 रन बटोरे थे। यह कारनामा कर पोलार्ड 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए थे। किरोन पोलार्ड 2009 से आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। अभी भी पोलार्ड मुंबई टीम के सबसे अभिन्न अंग हैं।

युवराज सिंह

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक और जानदार खिलाड़ी युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) के क्रिकेट करियर के कारनामे के बारे में हर कोई जानता हैं। युवराज पूरी दुनिया में किसी पहचान के भी मोहताज नहीं हैं। युवराज ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 लगातार छक्के जड़कर पूरी दुनिया में तूफान मचा कर रख दिया था। युवराज सिंह ने यह कारनामा इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ किया था। युवराज सिंह भी साल 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आ चुके हैं।

हर्शल गिब्स

साऊथ अफ्रीका के बल्लेबाज हर्शल गिब्स (HARSHAL GIBBS) ने साल 2007 में नीदरलैंड के खिलाफ वनडे मैच के एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर दुनिया को अपने करिश्मे से हक्का-बक्का कर दिया था। आपको बता दें कि हर्शल गिब्स भी साल 2012 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह

भारत के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। कभी किसी ने सोचा नहीं होगा कि बुमराह एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में यह कारनामा करके दिखाया हैं। दिलचस्प बात यह भी हैं कि बुमराह ने एक कप्तान के रूप में यह कारनामा कर इतिहास रच दिया हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन में स्टुअर्ट ब्रॉड बुमराह को गेंदबाजी कर रहे थे। बुमराह ने ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बनाकर इतिहास रच दिया हैं। जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ काफी सालों से खेलते नजर आ रहे हैं। बुमराह मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े हथियार हैं।

Tags: आईपीएल, किरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, भारतीय क्रिकेट टीम, मुंबई इंडियस, युवराज सिंह, हर्शल गिब्स,
Exit mobile version