IPL 2022: मुंबई इंडियंस अगले ऑक्शन में इन 3 विदेशी खिलाड़ियो पर खेलेगी बड़ा दांव, टीम को फिर से बना देंगे विजेता टीम

By Shadab Ahmad On May 14th, 2022
IPL 2022: मुंबई इंडियंस अगले ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियो पर खेलेगी बड़ा दांव, टीम को फिर से बना देंगे विजेता टीम

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है। टीम ने अब तक सिर्फ 3 मैच जीते व 9 में हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। टीम अगले वर्ष की रणनीति बनाने में लगी है। हालांंकि इतना जरूर है कि टीम ने एक युवा बल्लेबाज को जन्म दिया है लेकिन टीम अच्छी क्रिकेट खेलने में पूरी तरह से असफल रही है। हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं कि इन 3 खिलाड़ियों को खरीद कर टीम की स्थिति को बेहतर कर सकती है।

1- बेन स्टोक्स

अभी हाल ही में बेन स्टोक्स (BEN STOKES) इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बने हैं। वो मौजूदा आईपीएल (IPL) सीजन में चोट के कारण नहीं आ सके लेकिन अब वो फिट हो चुके हैं। मौजूद  सीजन में वो इंग्लैंड में होने वाली काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बेन स्टोक्स बल्लेबाज आलराउंडर हैं, जो आखिरी व शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बटोरने में सक्षम हैं। मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में किरोन पोलार्ड इस सीजन में कुछ खास नहीं कर सके हैं। फ्रेंचाइजी उनके स्थान पर बेन स्टोक्स को स्थान दे सकती है।

2- एडम जंपा

मुंबई इंडियंस (MI) की टीम की आईपीएल के इस सीजन की सबसे बड़ी कमी कोई विशेष स्पिनर का न होना भी था। टीम में कुमार कर्तिकेय (KUMAR KARTIKEYA) चाइनामेंन गेंदबाज के रूप में थे लेकिन उन पर टीम ने बहुत भरोसा न करके आखिरी 2 मैचों में मौका दिया है। अब अगले सीजन में अपनी स्पिंन गेंदबाजी पर मुंबई इंडियंस (MI) का पूरा फोकस होगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के युवा लेग स्पिनर एडम जंपा (ADAM ZAMPA) को फ्रेंचाइजी खरीद सकती है।

3- क्रिस लिन

आईपीएल (IPL) के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की हार का सबसे बड़ा कारण सलामी बल्लेबाजों का न चलना रहा । फ्रेंचाइजी की ओर से सबसे मंहगे खरीदे गए ईशान किशन (ISHAN KISHAN) विरोधी टीम के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं कर सके। अब टीम को इनके विकल्प के रुप में क्रिस लिन (CHRIS LYNN)  को ले सकती है। यह रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी कर सकते हैं। साथ ही टीम को ईशान किशन को दूसरे या तीसरे डाउन की बल्लेबाजी पर भेज सकती है।

Tags: आईपीएल 2022, क्रिस लिन, बेन स्टोक्स, मुंबई इंडियस,