आईपीएल 2022 के बीच मुंबई के इस खिलाड़ी क दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, अपनी यार्कर गेंदों के लिए था प्रसिद्ध

By Shadab Ahmad On April 25th, 2022
आईपीएल 2022 के बीच मुंबई के इस खिलाड़ी क दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, अपनी यार्कर गेंदों के लिए था प्रसिद्ध

आईपीएल 2022 (IPL 2022) रोमांच के बीच मुंबई के एक खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। यह खिलाड़ी अपनी यार्कर गेंदों के लिए प्रसिद्ध था। वो अभी मात्र 40 वर्ष के थे। उनकी मौत की खबर पर महाराष्ट क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने दुख जाताया है। साथ ही  मृतक के परिजन भी शोकाकुल हैं। वो मौजूदा समय में क्रिकेट नहीं खेल रहे थे।

राजेश वर्मा थे रणजी टीम का हिस्सा

राजेश वर्मा (RAJESH VERMA) मुंबई रणजी टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने वर्ष 2006 -07 में मुंबई स्वायड टीम का हिस्सा थे। मुंबई क्रिकेट टीम के उनके के पूर्व खिलाड़ी साथी रह चुके भाविन ठक्कर ने उनके निधन की जानकारी दी है। यह बात तक सामने आई है जब आईपीएल का रोमांच अपने चरम पर है।

राजेश वर्मा (RAJESH VERMA) ने अपने करियर में सात ही प्रथम श्रेणी मैच खेले थे। 2002-03 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। अपने करियर में सात मैचों में 23 विकेट चटकाए थे साथ पंजाब (PUNJAB) के खिलाफ 2008 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में आखिरी मैच खेला था। ।इसके अलावा उन्होंने 11 ‘लिस्ट ए’ मैचों में 20 विकेट भी अपने नाम दर्ज किए हैं।

राजेश वर्मा ने घरेलू क्रिकेट में कम समय में कमाया था बड़ा नाम

रणजी टीम में मुंबई की तरफ से खेलने वाले राजेश वर्मा (RAJESH VERMA) ने काफी ही कम समय में घरेलू क्रिकेट में अपना एक अच्छा नाम कमा लिया था। सीजन में खासतौर पर वो अपनी यॉर्कर गेंदों के लिए लोगों के बीच काफी फेमस और लोकप्रिय थे।

राजेश वर्मा (RAJESH VERMA) के करियर में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिकॉर्ड 97 रन देकर 5 विकेट हासिल करना रहा है। इसके साथ ही 4 टी20 मैच में राजेश ने 5 विकेट भी अपने नाम किए हैं। उनके मौत की खबर महाराष्ट्र्र के खिलाड़ियों समेत महराष्ट्र्र क्रिकेट एसोसिएश ने उनकी मौत पर दुख जताया है। साथ ही उनको अपने दौर का सफल गेंदबाज बताया है।

 

Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली रणजी टीम,