IPL 2022, GT vs MI: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने हरा कर पॉइंट्स टेबल को बनाया बेहद रोमांचक, नॉकआउट की रेस बदली

By Akash Ranjan On May 7th, 2022
IPL 2022, GT vs MI: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने हरा कर पॉइंट्स टेबल को बनाया बेहद रोमांचक, नॉकआउट की रेस बदली

आईपीएल 2022 का आज 51वां मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। जिसमे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) आमने सामने थी। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंडया ने टॉस जीत कर मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 178 रन का लक्ष्य दिया। जिसके ज़वाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 172 रन ही बना सकी और मुंबई इंडियंस ने यह मैच 5 रनो से जीत लिया। जिसके बाद अब पॉइंटस टेबल की दौड़ बेहद रोमांचक हो गई है।

मुंबई इंडियंस ने बनाया था सम्मानजनक स्कोर

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए टिम डेविड ने सिर्फ 21 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 4 छक्के निकले। उन्होंने 209.52 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

 

178 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले विकेट के लिए 12 ओवर में ही 106 रन जोड़ दिए। इस दौरान गिल ने 36 गेंदों में 52 रन की पारी खेली अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्हें अश्विन ने आउट किया। उनके आउट होने के बाद साहा भी ज्यादा देर पिच पर नहीं रुक सके और 55 रन बना कर आउट हो गए। उनका विकेट भी अश्विन ने लिया। हार्दिक भी आज कुछ ख़ास नहीं कर पाए और 24 रन बना कर रन आउट हो गए। अंत में टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी।

गुजरात टाइटंल ने पॉइटंस टेबल का बदला खेल

लखनऊ और गुजरात की टीम अब भी टॉप 2 में बरकरार है। टेबल में तीसरे स्थान पर अब भी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम का कब्ज़ा है। चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम है। पांचवे स्थान पर दिल्ली (Delhi Capitals) की टीम है।

छठे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम है। सातवें नंबर पर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) है। आठवें नंबर पर कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) है तो 9वें स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और सबसे नीचे दसवें नंबर पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) है।

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: GT vs MI, गुजरात टाइटंस, पॉइंट्स टेबल, मुंबई इंडियस,