महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार इस सवाल का दिया ज़वाब, बताया रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कौन है बेस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दुनिया के दिग्गज कप्तानों को लिस्ट में गिने जाने है। महेंद्र सिंह धोनी के विषय में कहा जाता है कि वो अपनी कप्तानी किसी भी खिलाड़ी से उनकी पूरी क्षमता के बराबर प्रदर्शन कर सकते हैं। महेंद्र सिंह (MS Dhoni) धोनी ने ऐसे ही अपने करियर में कई खिलाड़ियों को स्टार बन दिया।
खिलाड़ियों के करियर में उनके कप्तान की एक अलग भूमिका भी होती है। इसी क्रम में जब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) टीम के कप्तान थे तब उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की हर मुमकिन मदद उनके करियर की शुरुआत में की। लेकिन जब महेंद्र सिंह धोनी से रोहित शर्मा और विराट कोहली में कौन बेहतर है। इस बारे में पूछा गया, तब धोनी ने इसका क्या जवाब दिया। आइए जानते हैं।
हर खिलाड़ी की होती है अपनी क्षमता महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के शामिल हर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के कारण टीम का हिस्सा बनता है, ये बात जगजाहिर हैं। ऐसे में जब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से विराट कोहली और रोहित शर्मा में कौन बेहतर है? ये सवाल किया गया तब महेंद्र सिंह धोनी ने जवाब देते हुए कहा था कि,
“हर खिलाड़ी की अपनी एक अलग क्षमता होती है। रोहित अपनी जगह सबसे एक बेस्ट खिलाड़ी हैं तो वही विराट कोहली भी अपनी जगह सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मैं यह मानता हूं कि यह दोनों ही खिलाड़ी टीम के बहुत महत्वपूर्ण अंग हैं। जो कि अपनी क्षमता के अनुसार अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हैं।”
रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार जीत रही टीम इंडिया

रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के इस समय नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) है। रोहित शर्मा को इस साल की शुरुआत में ही सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान बनाया गया था। रोहित शर्मा एक बेहद अंदर कप्तान हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उन्होंने अपनी कप्तानी से मुंबई इंडियंस (MI) को एक दिग्गज टीम बनाया है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा ने लगातार सीरीज जीती है। उन्होंने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर लगातार सीरीज कीट का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भी टीम इंडिया विजय रथ पर रह चुकी है। विराट कोहली ने आईसीसी टूर्नामेंट में भी भारत की कप्तानी की है, लेकिन उनके नाम कोई खिताब नहीं लगा है। लेकिन रोहित शर्मा से फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार विश्व कप भारतीय टीम के पास होगा।
Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली,