महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ये 3 खिलाड़ी हुए टीम में शामिल लेकिन विराट की कप्तानी में बने मैचविनर

By Sameeksha dixit On August 23rd, 2022
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ये 3 खिलाड़ी हुए टीम में शामिल लेकिन विराट की कप्तानी में बने मैचविनर

क्रिकेट में हर खिलाड़ी चाहता हैं की वह अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाए या ज़्यादा विकेट हासिल करें, इसके साथ ही अपने खेल का जबरदस्त प्रदर्शन करें. आज हम आपको बताने जा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी कि कप्तानी में टीम इंडिया में शामिल हुए उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में अपना जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया और लोगो को दिल जीत गए.

टीम को हार और जीत का श्रेय कप्तान को ही जाता हैं, महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी के दौरान डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों को टीम से जल्दी बाहर होते नहीं देखा गया हैं. इसका बड़ा कारण यह था की वे अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करते थे उन्हें मौका देते थे. लेकिन धोनी की कप्तानी के दौरान कई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन वे आगे चलकर विराट कोहली की कप्तानी में अपना जबरदस्त खेल दिखाने में सफल रहे. आइए जानते हैं उन धाकड़ खिलाड़ियों के बारे में…

1. हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी हार्दिक पांड्या आईपीएल (IPL) के दौरान मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के दौरान ही उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी. शुरुआत में पांड्या बल्लेबाजी और गेंदबाजी को लेकर उतने ज़्यादा सफल नहीं हुए थे.

लेकिन धोनी के टीम से संन्यास लेने के बाद तो पंड्या का बल्ला जमकर बरसा, विराट कोहली (ViratKohli) को टीम की कमान सौंप ने के बाद उनके प्रदर्शन में सुधार हुआ और उन्हें टेस्ट टीम में भी शामिल किया गया और धीरे -धीरे अपने जबरदस्त और शानदार खेल के चलते हार्दिक पांड्या भारतीय टीम का एक अहम हिस्सा बन गए.

2. मोहम्मद शमी

अब बात करें मोहम्मद शमी की तो, साल 2013 में इस गेंदबाज ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही अपने करियर की शुरुआत की, उस समय वनडे में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ उनकी आक्रमक गेंदबाजी कोई नहीं भुला सकता. जब भारत ने इंग्लैंड को दिल्ली में कम स्कोर के बाद भी मैच में हराया गया था. शमी की गेंदबाजी में धोनी के हटने के बाद ही उछाल देखने को मिला और लाइन लेंथ के साथ उनकी गेंदबाजी में अतिरिक्त तेजी भी देखने को मिली. उनका नाम टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं.

3. रविंद्र जडेजा

इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं रविंद्र जडेजा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जडेजा को जल्द ही एक दशक पूरा होने को हैं. पिछले 4 सालों के दौरान उनके प्रदर्शन में हर फार्मेट में उछाल देखने को मिला हैं. साल 2012 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम में जगह बनन्ने वाले जडेजा के खेल में साल 2017 से बड़ा परिवर्तन देखने को मिला. अब रविंद्र जडेजा के ऊपर हर फॉर्मेट में गेंद के अतिरिक्त बल्ले पर भी भरोसा किया जाता हैं.

READ MORE: वेस्टइंडीज के खिलाफ Rohit Sharma ने 1 छक्का लगाकर तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, इंजरी से परेशान होकर पवेलियन लौटे कप्तान

Tags: टीम इंडिया, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, विराट कोहली,
Exit mobile version