IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे थे सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी थे टीम का हिस्सा, नहीं कर रहे थे विकेटकीपिंग

चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) को चार बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी(MS DHONI) ने सीएसके (CSK) की कमान आज रविन्द्र जडेजा को सौंप दी है. धोनी जब -जब चेन्नई के लिए खेले हैं तब-तब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी की है. 26 मार्च 2022 में ऐसा पहली बार होगा जब महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे होंगे और कप्तानी सर जडेजा करते हुए नजर आएंगे. लेकिन एक बार ऐसा भी हुआ था जब सुरेश रैना (SURESH RAINA) ने कप्तानी की थी और धोनी खेले, मगर विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा थे. आइए जानते है विस्तार से पूरी घटना को..
चैम्पियंस लीग का वो मैच जब महेंद्र सिंह धोनी नहीं थे कप्तान

यह घटना साल 2012 की है. जब चैम्पियंस लीग में सुरेश रैना (SUREAH RAINA) की कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) मैदान में थे.यह टूर्नामेंट विश्व के अलग-अलग टी20 लीग्स की विजेता टीमों के बीच मध्य जाता था. साल 2012 में दक्षिण अफ्रीका में खेली गई चैंपियंस लीग में सीएसके (CSK) की टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थी.
ऐसे में यॉर्कशर के खिलाफ धोनी ने एक मैच के लिए कप्तानी छोड़ दी थी, उन्होंने इसमें कीपिंग न करने का भी फैसला किया. तब सुरेश रैना को कप्तान बनाया गया और ऋद्धिमान साहा (WRIDDHIMAN SAHA) ने दस्ताने पहने. यह पहला और इकलौता मौका रहा है जब धोनी किसी और की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए खेले थे.
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी छोड़ने पर चेन्नई सुपर किंग्स का बयान

चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) ने बयान जारी कर कहा,
“महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी किसी अन्य खिलाड़ी को सौंपने का फैसला किया है. उन्होंने टीम का नेतृत्व करने के लिए रविन्द्र जडेजा को चुना है. जडेजा साल 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं और वह सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे. धोनी इस सत्र में और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे.”
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) को अपना पहला मैच 26 मार्च को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े में शाम 7:30 बजे खेलना है.
Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना,
