“मैं उनके जैसा नहीं बन सका”- महेंद्र सिंह धोनी का वो सपना जो कभी नहीं हो सका पूरा, सालों बाद छलका दर्द

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल खिलाडी व कप्तान हैं। उनके कारनामों ने युवाओं को प्रेरित किया जिसके चलते युवाओं का रूझान क्रिकेट के प्रति और बढ़ता चला गया हैं। कई भारतीय युवा महेंद्र सिंह धोनी को अपना आइडल मानते हैं। धोनी को आइडल मानकर कई युवाओं ने अपने सपने पूरे किए हैं।
एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर धोनी ने हमेशा भारत के सपनों को पूरा किया हैं, जिसे हम कभी नहीं भूल सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धोनी का एक सपना जो शायद हमेशा अधूरा ही रहेगा। आइए आपको धोनी के उस सपने के बारे में बताते हैं-
सचिन की तरह बनना चाहता था- महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ अपना भारतीय डेब्यू किया था। तब किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक दिन यह खिलाड़ी भारत को सारे ट्रॉफी जितवार ही रिटायरमेंट सुनाएगा। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने हमेशा इस बात को कबूली हैं कि सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) उनके आइडल हैं उनसे ही उन्होने क्रिकेट को सपना बनाया हैं।
धोनी हाल ही में बैंग्लोर में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा निर्मित किए गए एक स्कूल के उद्घाटन पर पहुंचे थे। जहां बात करते हुए धोनी ने कहा-
“खैर, एक क्रिकेट रोल मॉडल के रूप में, यह हमेशा सचिन तेंदुलकर हैं। मैं बिल्कुल आप लोगों की तरह था, मैं सचिन तेंदुलकर को खेलते देखता था और हमेशा सोचता था, मैं उनकी तरह खेलना चाहता हूं। बाद में, मुझे एहसास हुआ, मैं उनकी तरह नहीं खेल सकता, लेकिन मेरे दिल में, मैं हमेशा चाहता था मैं उनकी तरह खेलूं।”
भारत के सबसे सफल कप्तान हैं महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भारत के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी ने 332 मैचों में भारतीय टीम के लिए कप्तानी की हैं। जिसमें 200 वनडे, 60 टेस्ट मैच और 72 टी-20 मैच शामिल हैं। धोनी ने साल 2020 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया हैं उसकी बराबरी कोई भी कभी नहीं कर सकता हैं।
धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी, 2011 विश्व कप और 2007 टी-20 विश्व कप दिलाया हैं। धोनी ने भारतीय क्रिकेट को ऊपर पहुंचाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं और आज उनके फैसले भारतीय क्रिकेट को अच्छा फल भी दे रहे हैं।
Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर,