IPL 2022, RCB vs CSK: ड्वेन ब्रावो की गेंद पर नो बॉल दिए जाने से चौंक गए थे महेंद्र सिंह धोनी, अंंपायर ने बताई यह वजह 

By Shadab Ahmad On April 13th, 2022
IPL 2022, CSK vs DC: अपनी किस्मत बदलने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स कर सकती है बड़ा बदलाव, ऐसा होगी उनकी प्लेइंग इलेवन

आईपीएल (IPL) के 22 वें मैच में ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) की एक गेंद को नो बॉल दिए जाने से महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) समेत चेन्नई सुपर किंग्स के अन्य खिलाड़ी चौंक गए थे। कारण यह था कि ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) का पैर न तो क्रीज के बाहर था और न ही उन्होंने बाउंसर फेंकी थी। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने अंंपायर के पास जाकर बातचीत कि तो पता चला चेन्नई सुपर किंग्स  (CSK) मैच के रूल को तोड़ रही थी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने 5वें मैच से किया है जीत का आगाज

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल (IPL) के इस सीजन का पांचवा मैच से जीत का आगाज  किया है। रॉबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA)ने 50 गेंदों पर 88 रन व शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) ने 46 गेंदों पर 95 रन बनाए थे, इनकी शानदार पारी से टीम 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई।

बाद में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के गेंदबाज महीश थीक्षना (MAHEESH THISHANA) की शानदार गेंदबाजी से टीम को 23 रनों से जीत मिली लेकिन मैच के 14 वें ओवर में ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO)की एक गेंद को नो बॉल दिए जाने पर क्रिकेट फैंस से लेकर खिलाड़ी तक चौंक गए कि आखिर अंपायर ने क्यूंं नो  बॉल दे दिया। इसकी जानकारी महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) समेत अंबाती रायडू ने अंपायर के पास पहुंचकर लिया। पता यह चला कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मैच के नियमों को तोड़ा है।

खिलाड़ी और फैंस भी है नहीं पता क्रिकेट का यह नियम

नो बॉल दिए जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) जब अंंपायर के पास पहुंचकर जानकारी ली तो अपांयर ने बताया कि उन्होंने लेग साइड पर स्क्वायर लेग पर तीन फिल्डर लगा रखे हैं जबकि नियमों के अनुसार यहां सिर्फ दो फिल्डर लगाए जा सकते हैं। बता दें कि बाडी लाइन की गेंदबाजी को खेल से अलग करने के लिए यह नियम एमसीसी (MCC) ने बनाया है।

शायद इसका पता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान व अन्य खिलाड़ियों को नहीं था। इसी को लेकर ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) की गेंद को नो बॉल दिए जाने पर चौंक गए थे। इसके अलावा फैंस भी इस नियम से अंजान होने के कारण अचानक दी गई नो बॉल से चौंक गए थे। अंपायर की ओर से हटाए जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने स्क्वायर लेग से अपने फिल्डर को हटा लिया

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,