महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 के लिए अभी से शुरू कर दी हैं धमाकेदार तैयारी, वायरल हुआ वीडियो

भारत (INDIA) के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, पिछले टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2021 में वह भारतीय टीम के साथ मेंटर के रूप में जुड़े दिखाई दिए थे, लेकिन धोनी का अनुभव भी पिछले वर्ल्ड कप में भारत की कुछ मदद नहीं कर पाया था। धोनी अब हमें आईपीएल (IPL) 2023 में पीली जर्सी में दिखाई में देंगे।
अगले आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को ट्रॉफी जीताने के इरादे से मैदान में उतरते दिखाई देंगे। जिसके लिए धोनी ने अभी से पसीना बहाना शुरू कर दिया हैं। दोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें वह अपने बैटिंग स्किल को लेकर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।
धोनी ने आईपीएल 2023 के लिए कस ली हैं कमर
आईपीएल (IPL) लीग ही अब वह माध्यम हैं जहां हम अपने पसंदीदा सितारे महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को खेलते हुए देख सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2022 सीजन काफी ज्यादा खराब गया था। धोनी ने पहले कप्तानी छोड़ी फिर वापस से टूर्नामेंट के अंत में कप्तानी वापस ले ली। इन सारे चीजों ने तो ध्यान खींचा लेकिन चेन्नई अपने ट्रॉफी को वापस अपने पास रिटेन नहीं कर पाई।
जिसका दुख फैंस को अब भी बहुत हैं। लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी का सारा ध्यान आईपीएल 2023 में लग चुका हैं। इस सीजन में धोनी चेपॉक में खेलते हुए भी नजर आएंगे जिसके चलते वो फैंस के बिल्कुल भी निराश नहीं करना चाहते हैं। आज सोशल मीडिया में माही का एक वीडियो जमकर वायरल होता नजर आया। जिसमें वो अपने बल्ले से अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखें वीडियो-
.@MSDhoni started practicing 🏏💛pic.twitter.com/aMdd68aXOA
— DHONI Trends™ (@TrendsDhoni) October 14, 2022