आईपीएल 2023 के लिए अभी से मोड में आ गए हैं थाला महेंद्र सिंह धोनी, फिर से अभ्यास करते हुए वायरल हुई तस्वीर
आईपीएल 2023 के लिए अभी से मोड में आ गए हैं थाला महेंद्र सिंह धोनी, फिर से अभ्यास करते हुए वायरल हुई तस्वीर

आईपीएल (IPL) ही वह माध्यम हैं जिसमें हमें अपने पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को देखने वाले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) धोनी की कप्तानी में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं। आईपीएल 2022 में टीम पांचवी बार टाइटल जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थी, लेकिन अगले सीजन टीम जमकर अपना दम दिखाती हुई नजर आएगी।

अगले आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)  को ट्रॉफी जीताने के इरादे से मैदान में उतरते दिखाई देंगे। जिसके लिए धोनी ने अभी से पसीना बहाना शुरू कर दिया हैं। आए दिन धोनी हमें सोशल मीडिया में दिख ही जाते हैं धोनी जमकर अपने बैटिंग स्किल को लेकर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।

आईपीएल 2023 की तैयारियों में लगे महेंद्र सिंह धोनी

भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, पिछले टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2021 में वह भारतीय टीम के साथ मेंटर के रूप में जुड़ते दिखाई दिए थे, लेकिन धोनी का अनुभव भी पिछले वर्ल्ड कप में भारत की कुछ मदद नहीं कर पाया था। धोनी अब हमें आईपीएल (IPL) 2023 में पीली जर्सी में दिखाई में देंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2022 सीजन काफी ज्यादा खराब गया था। धोनी ने पहले कप्तानी छोड़ी फिर वापस से टूर्नामेंट के अंत में कप्तानी वापस ले ली। इन सारे चीजों ने तो ध्यान खींचा लेकिन चेन्नई अपने ट्रॉफी को वापस अपने पास रिटेन नहीं कर पाई।

जिसका दुख फैंस को अब भी बहुत हैं। लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी का सारा ध्यान आईपीएल 2023 में लग चुका हैं। इस सीजन में धोनी चेपॉक में खेलते हुए भी नजर आएंगे जिसके चलते वो फैंस के बिल्कुल भी निराश नहीं करना चाहते हैं। अभी आईपीएल में काफी ज्यादा टाइम हैं लेकिन धोनी  जमकर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें धोनी के अभ्यास की तस्वीरें-