MS Dhoni हुए टीम से बाहर तो इस खिलाड़ी का बर्बाद हो गया करियर, पहले विराट कोहली और अब Rohit Sharma नहीं दे रहे मौका

MS DHONI: इस वक्त भारतीय टीम अगले महीने T20 वर्ल्ड कप खेलने की तैयारी कर रही है जिसको लेकर भारतीय टीम ने अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया। इस दौरान कई खिलाड़ियों को मौका दिया गया लेकिन कुछ खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में इस खिलाड़ी को बिल्कुल भी नजरअंदाज कर दिया गया है, इस खिलाड़ी को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टीम में जगह नहीं दी है।
इससे पहले यही कारनामा रवि शास्त्री और विराट कोहली ने भी किया था। विराट कोहली और रवि शास्त्री जी इस खिलाड़ी को काफी दिनों से नजर अंदाज कर रहे थे।
यह खिलाड़ी था t20 वर्ल्ड कप खेलने का मुख्य दावेदार
अक्टूबर के महीने में आस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले t20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के शानदार खिलाड़ी कुलदीप यादव मुख्य दावेदार थे लेकिन रोहित शर्मा ने इन्हें नजरअंदाज कर दिया और अक्षर पटेल, युज़वेंद्र चहल और रवि अश्विन को टीम में जगह दे दी है। 2019 में कुलदीप यादव ने पांच विकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चटकाए थे। जब तक महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) टीम में रहे तब तक कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है। आपको बता दें विराट कोहली और रवि शास्त्री ने टीम में उन्हें लगातार जगह नहीं दिया जिसके चलते इन्हें कम मौके मिले हैं।
कुलदीप यादव ने किया है शानदार प्रदर्शन
टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुलदीप यादव ने MS DHONI की कप्तानी में और भी शानदार प्रदर्शन किया है इस बात के लिए उन्होंने खुद बड़ा बयान दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि,”मुझे कभी कभी उनकी सलाह की कमी काफी महसूस होती है उनके पास काफी अनुभव था वह विकेट के पीछे हमें गाइड करते थे।”
2017 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे कप्तान विराट कोहली और पूर्व कोच कुंबले के बीच अनबन हो गई थी जिसके चलते हैं उन्होंने कुलदीप यादव को जगह नहीं दी थी। कुलदीप यादव ने 7 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 26 विकेट चटकाए हैं और 69 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 12 विकेट चटकाए हैं t20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 44 विकेट चटकाए हैं।
Tags: एमएस धोनी, रोहित शर्मा,