केदार जाधव की महेंद्र सिंह धोनी के घर पर हुई सुनहरी से मुलाकात तो हार बैठे दिल, पोस्ट के जरिए किया खुलासा

By Tanu Chaturvedi On November 22nd, 2022
केदार जाधव

टीम इंडिया के भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है। इस फोटो में एमएस धोनी, केदार जाधव के साथ सुनहरी भी दिख रहा है। केदार ने शनिवार को सोशल मीडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दो फोटो शेयर किया जिसमें वह धोनी के साथ उनके फॉर्म हाउस पर नजर आ रहे हैं। धोनी और केदार के साथ फोटो में ‘सुनहरी’ भी नजर आ रही है।

फोटो में दिखे केदार जाधव सुनहरी

दरअसल, केदार जाधव जब धोनी के ऐजा फार्म (Eeja Farm) पर पहुंचे तो वहां धोनी के घोड़े भी मौजूद थे। उन्हीं में से एक ‘सुनहरी’ नाम की घोड़ी के साथ दोनों ने फोटो क्लिक की। इस फोटो को केदार जाधव ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। केदार ने फोटो का कैप्शन लिखा, ‘ माही भाई और मैं सुनहरी के साथ। फार्महाउस पर अच्छा दिन बीता।’ इस समय एम एस क्रिकेट से दूर अपने घर में समय बिता रहे हैं।

ऐसे में केदार जाधव ने धोनी के साथ चाय की चुस्की लेते हुए समय बिताया और इस अच्छे समय का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी का ये फॉर्म हाउस रांची में है। जाधव ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें पूर्व भारतीय कप्तान के साथ एक घोड़ी भी है और उसका नाम सुनहरी है। इससे पहले केदार जाधव और ऋतुराज गायकवाड़ को लांग ड्राइव पर ले जाते नजर आ रहे थे। उन्होंने दोनों स्टार्स को रांची शहर घुमाया था।

धोनी कर रहे आराम

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अपने फॉर्महाउस पर ही ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी का फार्महाउस 43 एकड़ में फैला हुआ है। इस समय धोनी क्रिकेट से दूर वहीं समय बिता रहे हैं। रांची के राजकुमार यानी धोनी ने अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि वह अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हैं। दूसरी ओर केदार जाधव ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार फरवरी 2020 में खेला था। दोनों सीएसके लिए आईपीएल में खेल चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kedar Mahadev Jadhav (@kedarjadhavofficial)

Tags: केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी,