MS Dhoni को लेकर उनके पूर्व साथी ने दिया बेहद चौंकाने वाला बयान, बताया अभी कितने सालों तक दिखेंगे मैदान पर

By Sameeksha dixit On May 21st, 2023
MS Dhoni

MS Dhoni: आईपीएल का फाइनल धीरे-धीरे नज़दीक आ रहा है. ऐसे में ये सीजन खत्म होने वाला है. धोनी के अगले सीजन को खेलने को लेकर संशय बना हुआ है. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है की, धोनी अगले सीजन में दिखाई देंगे या नहीं. अब एक खिलाड़ी ने बताया है की, धोनी अगले पांच साल और आईपीएल खेल सकते है. वैसे तो धोनी इस वक़्त 41 साल के हैं.

MS Dhoni की स्ट्रेंथ नहीं है किसी से कम, इस उम्र में भी युवा खिलाड़ी उनके सामने हैं फेल

चेन्नई कपर किंग्स के कप्तान कूल धोनी हर वक़्त सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं. उनकी टीम का जब-जब मैच होता है तब टिकेट बहुत मुश्किल से ही मिल पाते हैं. धोनी का स्टारडम आज भी बरक़रार है. जहां एक तरफ टीम इंडिया से अलविदा लेने के बाद कई खिलाड़ी बिलकुल गायब हो गए हैं वही धोनी अभी भी आईपीएल खेल रहे हैं.

धोनी (MS Dhoni) को अगले सीजन में भी लोग खेलते हुए देखना चाहते हैं. बता दें की, अब इसी बीच युसूफ पठान ने धोनी को लेकर कई अहम बाते कही हैं.  उन्होंने कहा है की,

 “धोनी (MS Dhoni) को क्यों जाना चाहिए? नए इम्पैक्ट प्लेयर नियम के साथ वह पांच साल तक खेल सकते हैं. हालांकि वह कप्तान नहीं हो सकते हैं, लेकिन प्रशंसक उन्हें सीएसके की बल्लेबाजी और मेंटर के रूप में देखेंगे.”

चेन्नई लगातार नंबर दो पर है काबिज़

बता दें की, आईपीएल में इस वक़्त गुजरात प्लेऑफ में पहुँच चुकी है. ऐसे में बाकी टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ लग रही है. अगर पॉइंट टेबल को देखा जाए तो इस वक़्त चेन्नई नंबर दो पर अपनी जगह बनाए हुए है.

नंबर वन पर गुजरात है. इसी के साथ बता दें की, नंबर तीन पर इस वक़्त लखनऊ आ गई है और नंबर चार पर बेंगलुरु. राजस्थान रॉयल्स इस वक़्त नंबर पांच पर पहुँच गई है. ऐसे में देखना होगा की गुजरात के साथ कौन सी टीम प्लेऑफ में पहुँचने पर भिड़ती है.

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: CSK के कप्तान MS Dhoni खेल रहे अपना आखिरी आईपीएल सीजन? टीम के सीईओ ने दिया बड़ा बयान

Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, एम एस धोनी, चेन्नई सुपर किंंग्स,
Exit mobile version