IPL 2022, PBKS vs CSK: पंंजाब किंग्स के खिलाफ अपने बल्ले से रन बरसाते हैं महेंद्र सिंह धोनी, रिकॉर्ड दे रहे हैं इसकी गवाही

रविवार को आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन का मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स (PNKS) अब तक अपने दो मैच में से एक मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) से जीती है जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हार गई थी। पंजाब किंग्स (PBKS) के पॉइंटस टेबल में 2 अंक है। इसके साथ ही चेन्नई अपना दोनों मैच गवां चुकी है। इतना जरूर है अब तक के आईपीएल में पंजाब किंग्स के विरुद्ध महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।
महेंद्र सिंह धोनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 152 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं रन

MS DHONI IPL 2022 PBKS vs CSK JADEJA
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) का बल्ला पंजाब के खिलाफ हमेशा चलता रहा है। अब तक महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) ने पंजाब के खिलाफ 22 पारियों में 607 रन बनाए हैं। पंजाब के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 152.90 व औसत 55. 18 का रहा है ।
महेंद्र सिंह धोनी ने पंजाब के खिलाफ अब तक 5 अर्द्धशतक व 44 गेंद में सर्वोच्च 79 रन बनाए हैं। इस बार बल्लेबाज विकेटकीपर के रूप में खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) ने पहले मैच से अच्छी लय में दिख रहे हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 50 रन व लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ नाबाद 16 रन बनाए हैं।
महेंद्र सिंह धोनी पंजाब किंग्स के खिलाफ पूरे करेंगे अपने 350 टी 20 मैच

MS DHONI IPL 2022 PBKS vs CSK JADEJA
महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरते ही टी 20 के 350 मैच खेलने का रिकॉर्ड बना लेंगे। यह 350 मैच आईपीएल, घरेलू व इंटरनेशनल मैचों को जोड़कर है। इसके अलावा MAHENDRA SINGH DHONI का इस मैच में आईपीएल (IPL) में सर्वाधिक छक्कों का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ।
MAHENDRA SINGH DHONI अगर इस मैच में तीन छक्के लगा देते हैं तो सर्वाधिक छक्के वाले वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। इसमें क्रिस गेल 263 छक्के के साथ नंबर 1, कायरन पोलार्ड 249 छक्के के साथ नंबर 2, एबी डिबिलियर्स 240 छक्के के साथ नंबर 3 व विराट कोहली 226 छक्के के साथ नंबर 4 पर बने हुए हैं।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, पंजाब किंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,