MS Dhoni (IPL 2023)

MS Dhoni: आईपीएल का मुकाबला धीरे-धीरे अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में धोनी अगले साल मैदान में दिखेंगे क्या नहीं इसको लेकर उनके फैंस बड़े-बड़े कयास लगा रहे थे. अब धोनी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कैप्टन कूल अगले साल भी आईपीएल खेल सकते हैं. आइए जानते हैं की आखिर कैप्टन कूल ने अगले साल अपने आईपीएल खेलने को लेकर क्या कहा है.

MS Dhoni का आईपीएल खेलना का फैसला होगा सही साबित, जानिए क्या कहा

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी कर रहे एमएस धोनी (MS Dhoni) को लोग अगले साल भी खेलते हुए देखना चाहते हैं. टीम इंडिया के लिए तो अब धोनी नहीं खेलते लेकिन आईपीएल में वो हर साल नज़र आते हैं. धोनी को द्केहने के लिए आज भी स्टेडियम खचाखच भरा होता है.

पूरा स्टेडियम येलो नज़र आता है. यहाँ तक की जब धोनी (MS Dhoni) की टीम का मैच होता है उस दिन टिकेट एडवांस में बुक हो जाते है और लोगो को जल्दी टिकेट नहीं मिलते हैं. ऐसी कई खबरे सामने आई जिनमें दावा किया गया की ये थाला का आईपीएल का आखिरी सीजन हो सकता है. इस पर चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट को लगता है कि ‘थाला’ एक और सीजन आईपीएल खेल सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट की थाला आईपीएल 17 वां का हिस्सा होंगे या नहीं

चेन्नई सुपर किंग्स इस आईपीएल में अच्छी परफॉरमेंस देखने को मिली है. बता दें की, चेन्नई इस वक्त नंबर दो पर काबिज़ है. कहा जा रहा है की चेन्नई ही आखिरी तक गुजरात को टक्कर दे सकती है. वैसे अगर चेन्नई के कप्तान धोनी की बात की जाये तो उन्होंने इस सीजन में अपनी टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई है. वैसे तो धोनी के अगले साल खेलने पर चेन्नई के मैनेजमेंट ने कहा है की,

“यह मेरा अनुमान है. उन्होंने हमें इसके बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन जिस तरह से धोनी खेले और टीम का नेतृत्व किया, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि वह अगले साल भी खेलेंगे.”

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद ऐसी दिखती है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम, धोनी की कप्तानी वाली टीम में शामिल हुए बेन स्टोक्स