महेंद्र सिंह धोनी ने होली के दिन कुछ इस तरह से जीता था रांची वालों का दिल, सच जानकर आप भी करेंगे माही को सैल्यूट

By Shadab Ahmad On March 21st, 2022
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम (INDAIN CRICKET TEAM) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) खेल के अलावा अपने बात व्यवहार को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार होली पर उन्होंने रांची वालों का दिल जीत लिया है। इसकी सच्चाई अब लोगों के सामने आ चुकी है। उन्होंने गिले शिकवे मिटाने वाले होली पर्व पर अपने फार्म हाउस का दरवाजा लोगों के सैर-सपाटे के लिए खोल दिया। इससे रांची वालों के लिए होली का पर्व कुछ ज्यादा ही खास हो गया ।

43 एकड़ में फैला है महेंद्र सिंह धोनी का फार्म हाउस

क्रिकेट के इतिहास पुरुष महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) खेती किसानी को लेकर काफी इंटरेस्टेड हैं। सोशल मीडिया पर कई बार वो खेती किसानी करते देखे जाते हैं। उन्होंने इसके लिए लगभग रांची के सैंबो में 43 एकड़ का फार्म हाउस बना रखा है। इसमें खेती- किसानी के अलावा डेरी व आर्गेनिक खेती का भी कार्य होता है।

इस समय स्ट्रॉबेरी के साथ-साथ शिमला मिर्च, मटर और बीन की खेती होती है। फार्म हाउस पर सब्जियों और फल की बुआई होती है। शनिवार को होली के दिन उन्होंने फार्म हाउस पर सभी सिक्योरिटी को हटाकर लोगों को फार्म हाउस में घूमने व देखने की इजाजत दे दी।

अच्छी फसलों के लिए जाना जाता है महेंद्र सिंह धोनी का फार्म हाउस

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का फार्म हाउस अच्छी फसलों के लिए जाना जाता है। पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी ने काला जीरा नाम के चावल की एक किस्म लगाई थी। जोकि इतना प्रसिद्ध हुआ कि उस किस्म के चावल को लोग धोनी जीरा चावल के नाम से जानने लगे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले साल तरबूज की फसल काफी अच्छी हुई थी।

अभी हाल ही में  महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के अपने फार्महाउस में करीब एक एकड़ की एक किस्म की गेहूं की फसल भी लगाई है। गेहूं की यह फसल खुद के परिवार के लिए लगवाई है। गेंहू के इस वैराइटी का नाम CRD कहा जाता है। वैसे प्रशंसकों  अब उनके आईपीएल 2022 (IPL 2022) के परफॉरमेंस को लेकर उत्साहित हैं।

 

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version