महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आज वानखेड़े के मैदान पर आगाज हुआ. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम आमने-सामने हैं. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गेंदबाजों ने जिसे साबित करते हुए चेन्नई की टीम को 20 ओवरो में 131 रनों ही रोक दिया. शानदार प्रदर्शन करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का जलवा दिखा तो वहीं श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की फैंस ने जमकर तारीफ की.

महेंद्र सिंह धोनी शानदार प्रदर्शन करके छाए तो वहीं श्रेयस का भी दिखा जलवा

टॉ़स हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए शुरूआत बेहद खराब रही. डेवॉन कॉन्वे और रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) जल्दी पवेलियन लौट गए. लेकिन रोबिन उथप्पा ने 28 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) भी मात्र 15 रन ही बना सके. कप्तान रविंद्र जडेजा धीमी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 26 रन ही जोड़ सके.

वहीं पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने अंत में आकर नाबाद 50 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही चेन्नई की टीम 20 ओवर में 131 रन ही बनाए. कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार अंदाज में कप्तानी करते हुए अपने फैसले को सही साबित किया. कोलकाता के लिए उमेश यादव ने 2 विकेट लिया. सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी और श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) का जलवा देखने को मिल रहा है.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *