महेंद्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया पर चला जादू, लियाम लिविंगस्टोन भी छाए
MS DHONI HIT LIAM LIVINGSTONE

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 11वां मुकाबला खेला जा रहा है. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने नजर आ रही है. रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए. शानदार रन आउट करने वाले दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) सोशल मीडिया पर छाए रहे. वहीं लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) का जादू भी नजर आया.

महेंद्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया पर चला जादू, लियाम लिविंगस्टोन भी छाए

महेंद्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया पर चला जादू, लियाम लिविंगस्टोन भी छाए
MS DHONI HIT LIAM LIVINGSTONE

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की शुरूआत बेहद खराब रही. कप्तान मंयक अग्रवाल ने 4 रन बनाए तो वहीं भानुका राजपक्षे ने 9 रन ही जोड़े थे. लेकिन शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने 33 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए लियाम लिविंगस्टोन ने 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी मात्र 32 गेंदो में खेली. वहीं जीतेश शर्मा ने भी 26 रनों की पारी आक्रामक अंदाज में खेली.

जिसके कारण ही पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए क्रिस जॉर्डन ने 2 विकेट तो वहीं रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और मुकेश चौधरी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. ड्वेन प्रिटोरियस ने 2 विकेट जबकि ड्वेन ब्रावो ने 1 विकेट अपने नाम किया. शानदार विकेटकीपिंग करने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का सोशल मीडिया पर जलवा रहा. वहीं लियाम लिविंगस्टोन की भी फैंस ने तारीफ की.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *