महेंद्र सिंह धोनी के भाई बहन जीते है बेहद साधारण ग़रीबी की ज़िन्दगी, जानें पेशा और अलग रहने के कारण

By Akash Ranjan On September 19th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी के भाई बहन जीते है बेहद साधारण ग़रीबी की ज़िन्दगी, जानें पेशा और अलग रहने के कारण

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने क्रिकेट की खेल में जो नाम कमाया है, उससे उनको पूरी दुनिया में एक अलग ही पहचान मिली है। आलम ये है कि हिंदुस्तान में क्रिकेट न देखने वाले भी धोनी के बारे में जानते है और उनको समझने की लालसा हमेशा रखते है। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भारतीय टीम के वो खिलाडी रहे, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने बहुत ऊंचाईयां हासिल की हैं।

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी अब सिर्फ आईपीएल (IPL) में खेलते हुए दिखाई देते हैं। बता दें, धोनी देसी ज़िंदगी जीना ज़्यादा पसंद करते हैं। वो सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। इसके अलावा वो खुद को हर तरह की लाइमलाइट से दूर रखते हैं।

धोनी के हैं दो भाई बहन

क्या आप जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) कुल तीन भाई बहन हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी हैं। नरेंद्र सिंह धोनी पेशे एक राजनेता हैं। उन्होंने साल 2014 में राजनीति का दामन थामा था। बता दें, नरेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं।

उन्होंने 10 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। इसके अलावा धोनी की एक बहन भी हैं, जिनका नाम जयंती है। जंयती स्कूल में एक इंग्लिश टीचर हैं। जंयती की शादी हो चुकी है। उनके पति का नाम गौतम गुप्ता है।

घर वालों के खिलाफ बने थे क्रिकेटर

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी के घर वाले नहीं चहाते थे कि वो क्रिकेटर बने। धोनी को इसमें सबसे ज़्यादा मदद उनकी बहन जंयती ने की। धोनी के पिता पान सिंह धोनी और मां देवकी धोनी एक मिडिल क्लास परिवार थे और वो चाहते थे कि धोनी हर आम इंसान की तरह कोई अच्छी नौकरी करे, लेकिन किस्तम को तो कुछ और ही मंज़ूर था। महेंद्र सिंह धोनी की मां एक हाउस वाइफ हैं। वहीं, उनके पिता पान सिंह धोनी उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले से हैं।

साल 2010 में धोनी ने की शादी

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में साक्षी रावत से शादी कर ली थी। शादी के करीब पांच साल बाद उनके घर में एक नन्ही परी आई, जिसका नाम ज़ीवा रखा गया। आज महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्हें पूरी दुनिया एक सफल क्रिकेटर के तौर पर पहचानती है।

Tags: जयंती, नरेंद्र सिंह धोनी, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version