चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले सीजन में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी. जिसमें कुछ युवा खिलाड़ियो को महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार मौके नहीं दिए थे. जिसमें एक नाम तमिलनाडु के उभरते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन का भी है. माही के इस चेले ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में बल्ले से रनों की बारिश करके आईपीएल की प्लेइंग 11 में अपना दावा मजबूत कर दिया है.
महेंद्र सिंह धोनी के चेले कर दिया बल्ले से कमाल
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 की शुरूआत हो चुकी है. जहाँ पर अच्छा प्रदर्शन करके वो आईपीएल टीमों के साथ ही साथ भारतीय टीम के चयनकर्ताओं को भी प्रभावित करना चाहते हैं. ऐसे में तमिलनाडु के लिए खेलने वाले एन जगदीशन ने आज सिक्किम के खिलाफ 35 गेंदो में 58 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसमें 3 छक्के और 6 चौके भी शामिल रहे.
जिसके कारण ही उनकी टीम ने 80 रनों के लक्ष्य का पीछा मात्र 1 विकेट गंवाकर 9.4 ओवरों में कर लिया. एन जगदीशन ने बतौर विकेटकीपर भी लगातार खुद को बेहतर किया है. महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल को और अच्छे से समझ रहे जगदीशन को अब जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में निरंतर मौका मिल सकता है. जिससे उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिले.
माही का उत्तराधिकारी बन सकते हैं जगदीशन
अब जल्द ही महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से भी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. जिसके कारण चेन्नई सुपर किंग्स को एक भारतीय विकेटकीपर की जरूरत पडे़गी. ऐसे में एन जगदीशन टीम के लिए वो भूमिका निभा सकते हैं. ऐसे में वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करना चाहेंगे. जगदीशन बड़े शॉट खेलने के साथ ही पारी को बनाना भी जानते हैं, जोकि उनकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी. इस घरेलू सीजन में जगदीशन की शुरूआत अब तक बेहद शानदार रही है.
