MS Dhoni ने ‘बेबी मलिंगा’ को बिल्कुल भी इस फॉर्मेट में ना खिलाने की दी सलाह, नहीं तो भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम

MS Dhoni: धोनी को देखने के लिए इस वक्र लाखों की भीड़ स्टेडियम में उमड़ रही है. भारी तादाद में लोग आ रहे अपने-अपने पसंदीदा प्लेयर को देखने. बता दें की, इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स को मथीक्षा पथिराना (Matheesha Pathirana) के रूप में एक नया मैच विनर मिल गया है. आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर.
MS Dhoni का ये स्टेटमेंट हुआ वायरल, पथिराना को मिला मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड
मिली जानकारी के मुताबिक, अब माही (MS Dhoni) ने ऐसे सलाह दे दी है जिसकी वजह से बवाल होना तय माना जा रहा है. बता दें की, आईपीएल 2023 धीरे-धीरे अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. पॉइंट टेबल की माने तो चेन्नई इस वक़्त नंबर दो पर अपनी जगह बनाए हुए है.
बता दें की, चेन्नई के मैच के बाद माही (MS Dhoni) ने कहा की, श्रीलंकाई टीम मैनेजमेंट पथिराना को टेस्ट फॉर्मेट में ज्यादा न खिलाए. इतना ही नहीं बल्कि, उन्होंने ने मथीक्षा पथिराना (Matheesha Pathirana) के लिया कहा की,
“जिन लोगों के पास साफ गेंदबाजी एक्शन नहीं है उन्हें खेलने में बैटर को काफी दिक्कत होती है. ये मसला पेस और वेरिएशन का नहीं है बल्कि निरंतरता का है. मैं सुझाव दूंगा कि वो रेड बॉल क्रिकेट ना खेलें. केवल आईसीसी टूर्नामेंट पर ही फोकस करें. वो श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए बड़ी संपत्ति बन सकते हैं. बीते सीजन के दौरान वो कुछ पलते जरूर थे लेकिन इस सीजन वो थोड़े हट्टे-कट्टे होकर आए हैं.”
आईपीएल 2023 में चेन्नई ने अब तक इन टीमों के खिलाफ जीते हैं मैच
बता दें की, चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 11 मैच खेले हैं. जिसमें से चेन्नई ने 6 मैच जीते हैं और 4 हारी है. बाकी एक मैच रद्द हो गया था. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 45वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया था. ये मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.
यह मैच लखनऊ के होम ग्राउंड पर खेला गया था. धोनी को देखने के लिए लखनऊ के लोग बेताब थे. लेकिन ये मैच बारिश की वजह से हो न सका. जानकारी के लिए बता दें की, बारिश के कारण मैच रुकने तक लखनऊ टीम ने 19.2 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बना लिए थे.
Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, एमएस धोनी, चेन्नई सुपर किंंग्स, मथीसा पथिराना,