MS Dhoni मैदान पर आते ही कैसे जड़ने लगते हैं छक्के? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने किया ये सीक्रेट रिवील

MS Dhoni मैदान पर आते ही कैसे जड़ने लगते हैं छक्के? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खोल दिया सारा राज

MS Dhoni

MS Dhoni: आईपीएल का मुकाबला धीरे-धीरे अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बता दें की, इसी बीच धोनी की फिटनेस को लेकर खूब चर्चा हो रही है. 41 साल की उम्र में भी धोनी एक दम फिट एंड फाइन लगते हैं और जैसे ही वो मैदान पर आते है छक्के जड़ना शुरू कर देते हैं. अब कोच स्टीफन ने इसका राज खोला है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा है.

MS Dhoni के बारे में कोच ने किया बड़ा खुलासा, जानकार रह जाएंगे हैरान

आईपीएल 2023 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अभी तक टॉप 4 में बनी हुई है. धोनी के फिटनेस की बाते तो अक्सर होती रहती हैं. कुछ वक़्त पहले एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें धोनी के बाइसेप्स दिख रहे थे. उस फोटो को लोगों ने खूब पसंद किया था.

धोनी (MS Dhoni) को अक्सर देखा जाता है की वो मैदान पर आते ही आते आखिरी की गेंदों पर छक्का लगाना शुरू कर देते हैं. अब उनकी इस स्ट्रेंथ का खुलासा कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने किया है. कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि धोनी नेट्स में केवल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की ही प्रैक्टिस करते हैं.

खास तरीके से ट्रेनिंग कर रहे हैं कैप्टन कूल

बता दें की, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी (MS Dhoni) को लेकर कई खुलासे किए हैं. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा है की,

“एम एस धोनी एक खास तरीके से ट्रेनिंग कर रहे हैं. उन्हें पता है कि वो लंबे वक्त तक बैटिंग नहीं करने वाले हैं और इसी वजह से वो आखिर के तीन ओवरों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. आज उनकी रनिंग भी काफी अच्छी रही. वो तेजी से गेंद को मारने की प्रैक्टिस करते हैं. आप उसका फायदा देख सकते हैं कि वो इस तरह के शॉट लगा रहे हैं. हम सब जानते हैं कि धोनी कितने बेहतरीन हिटर हैं और ग्राउंड्स के कुछ पार्ट्स में वो काफी मजबूत हैं. उन्होंने जो कैमियो इस मैच में खेला, उसकी काफी ज्यादा अहमियत रही.”

 

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput फिर से आएंगे धोनी के किरदार में नज़र, इस दिन दोबारा रिलीज होने जा रही एमएस धोनी पर बनी फिल्म

Exit mobile version