महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हैं ये 5 बड़े रिकार्ड्स, जिसे नहीं तोड़ पायेगा कोई अन्य खिलाड़ी !

By Satyodaya Media On July 30th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हैं ये 5 बड़े रिकार्ड्स, जिसे नहीं तोड़ पायेगा कोई अन्य खिलाड़ी !

अगर कभी क्रिकेट इतिहास के सफल कप्तानों के बारे में चर्चा की जाएगी तो उसमें महेंद्र सिंह धोनी (MS. Dhoni) का नाम सबसे पहले लिया जायेगा। माही ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। जिसे तोड़ने के बारे में सोचकर अन्य खिलाड़ियों के पसीने छूट जायेंगे। उनके विचित्र कीर्तिमान ने उनको सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स की लिस्ट में अपना स्थान सुनिश्चित करने का अवसर दिया है।

तो चलिए आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के 5 ऐसे रिकॉर्ड के बारें में बताएँगे जिनको तोड़ पाना अन्य क्रिकेटरों के लिए लगभग असंभव ही प्रतीत होता है। इन रिकार्ड्स को तोड़ने के बारें में हर खिलाड़ी सोचता होगा हालंकि ये इतना आसान नहीं होने वाला है।

1. बतौर कप्तान टीम के लिए हासिल की सभी उपलब्धि !

2007 टी20 वर्ल्डकप (T20 Worldcup) के दौरान टीम इंडिया की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में सौंप दी गयी थी। जिसके बाद से उन्होंने बतौर कप्तान लगातार सफलता का परचम लहराया था। पहले आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 अपने नाम दर्ज किया, उसके बाद उन्होंने 2011 विश्व (world cup) भी जीता। एशिया कप (Asia cup) पर कब्ज़ा जमाया, सीबी सीरीज जीती, टेस्ट में पहली बार नंबर एक पायदान पर पहुंचे। बाद में उन्होंने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम किया था.

जिसके बाद वो पहले ऐसे कप्तान बन गये। जिन्होंने सभी खिताब अपने नाम किया। जिस टूर्नामेंट में उन्होंने हिस्सा लिया उसपर कब्ज़ा भी जमाया। उसके अलावा आईपीएल (Indian Premier League) में भी खिताब जीता और उसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उन्होंने चैंपियंस लीग भी जीता था। जो उन्हें बतौर कप्तान बड़ा बनाता है। ऐसा किसी अन्य कप्तान के लिए कर पाना अब बहुत ज्यादा मुश्किल होगा। जिसके कारण ये रिकॉर्ड टूटना मुश्किल है।

2. बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका !

विकेटकीपर का काम कभी गेंदबाजी करना नहीं होता है। लेकिन कई बार महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra singh Dhoni )ने अपना ग्लव्स उतार कर गेंदबाजी का करतब भी दिखाया है। एक विकेटकीपर होने के बाद इतना ज्यादा गेंदबाजी अन्य किसी प्रमुख विकेटकीपर के लिए आसान नहीं होगा। महेंद्र सिंह धोनी ने 132 गेंद फेंकी हैं। जबकि केवल एक ही विकेट अपने नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी ने 9 मैच के दौरान गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया है। आज तक अन्य किसी विकेटकीपर ने इतनी बार बॉल नहीं डाला है। नंबर 2 पर मौजूद विकेटकीपर ने 6 बार की गेंदबाजी की है।

3. नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए बनाये सर्वाधिक रन !

अपने करियर में महेंद्र सिंह धोनी को अलग – अलग क्रम पर खेलते हुए देखा गया था। लेकिन सबसे ज्यादा नंबर 6 पर बल्लेबाजी किया है। जहाँ पर उन्होंने बतौर खिलाड़ी एकदिवसीय फ़ॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए किसी अन्य बल्लेबाज ने ऐसा नहीं किया है।

नंबर 6 पर खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने 129 पारियों में 47.32 के औसत से 4164 रन बनाये हैं। इस दौरान धोनी ने 1 शतक और 30 अर्धशतक बनाये हैं। जबकि उनका स्ट्राइक रेट इस बल्लेबाजी नंबर पर 83.82 का रहा है। इस रिकॉर्ड के कोई आस-पास भी कोई नजर नहीं आ रहा है।

4. कम मैच में नंबर एक एकदिवसीय बल्लेबाज बनना

बांग्लादेश के खिलाफ जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपना करियर शुरू किया था तो उस मैच में वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। लेकिन जब एक बार उन्होंने लय पकड़ा तो फिर रुकने का नाम ही नहीं लिया। जिसके कारण ही सफलता का अनोखा इतिहास लिखते हुए नजर आये।
मात्र 42 एकदिवसीय मैच खेलने के बाद ही वो आईसीसी के एकदिवसीय फ़ॉर्मेट में नंबर एक बल्लेबाज बन गये थे। जो कारनामा कोई और बल्लेबाज अभी तक करने में सफल नहीं रहा है। जिसके कारण उम्मीद है की ये रिकॉर्ड फ़िलहाल लंबे वक्त तक इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम बने रहने वाला है।

5. सबसे ज्यादा नाबाद रहने का रिकॉर्ड !

मैदान पर खेलने के लिए उतरने वाला खिलाड़ी अक्सर यही सोच रखता होगा की वह जल्दी आउट न हो। उसका लक्ष्य नाबाद लौटना ही होता है। लेकिन अपने इस लक्ष्य को वो कुछ बार ही पार कर पाता है। लेकिन इस मामले में भी महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे पहले आता है। उन्हें मैच या पारी की आखिरी गेंद खेलने में मजा आता है। अब तक के रिकॉर्ड को देखें तो 350 एकदिवसीय मैच की 297 पारियों में से धोनी 84 बार नाबाद लौटे हैं। बतौर फिनिशर उनका कद कितना बड़ा है। इसे बताने की भी कोई जरुरत नहीं नजर आती है। उनका रिकॉर्ड ही सब कुछ अपने आप बता देता है।

Tags: भारतीय किकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,