महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा बनायी गई यह 5 सबसे महंगी सम्पति, प्राइज सुनकर नही कर पाएंगे यकीन

MS Dhoni-इंडिया में क्रिकेटर्स काफी लोकप्रिय है. इंडिया में क्रिकेट को धर्म की तरह माना है. ऐसे ही BCCI दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और उसके खिलाड़ी भी सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक है.उनमें से एक महेंद्र सिंह धोनी भी हैं। क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक ऐसा नाम है जिसे किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। बेहतरीन खिलाड़ी से लेकर वह एक सफल कप्तान तक हर रोल में बेस्ट रहे हैं।
इतना ही नहीं, क्रिकेट से उन्हें नाम, दौलत-शोहरत सबकुछ हासिल हुआ। जिसकी बदौलत वह आज दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। धोनी के क्रिकेट लव के अलावा उनके बाइक्स और कारों (cars and bike collection) के शौक को भी उनका हर फैन जानता हैं।आज हम बात करने वाले है इंडिया के पूर्व कप्तान कप्तान कूल के बारे में और जानेंगे की धोनी की सबसे महंगी सम्पतियो के बारे में:
Porsche 911-

एमएस धोनी (MS Dhoni) कार के शौकीन माने जाते हैं. उनके घर में लग्जरी कार का कलेक्शन है, जिसके लिए बड़ा गैराज भी बनाया गया है. धोनी के पास ‘Porsche 911’ नाम की लग्जरी कार है, जिसकी कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपये है. स्पीड के मामले में इस कार का जवाब नहीं, इसकी रफ्तार महज 4 से 5 सेकेंड में 0 से 100 कीलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
Ferrari 599 GTO-

एमएस धोनी (MS Dhoni) के पास एक ऐसी लग्जरी कार है जो अपनी स्पीड के लिए जानी जाती है. माही ‘Ferrari 599 GTO’ के मालिक हैं जिसकी कीमत है करीब 1.39 रुपये. महज 3.3 सेकेंड में ये कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है.धोनी को 2011 का विश्व कप जीतने के लिए ये कार गिफ्ट में मिली है।
Confederate Hellcat X132 Bike-

एमएस धोनी (MS Dhoni) बाइक्स के दीवाने हैं, अक्सर वो क्रिकेट के मैदान में बाइक चलाते हुए देखे गए हैं. उनके पास ‘Confederate Hellcat X132’ नाम की एक बेहद महंगी बाइक है जिसकी कीमत मौजूदा वक्त में करीब 30 लाख रुपये है, लेकिन धोनी ने इसे 27 लाख में खरीदा था. ये दुनिया की सबसे पावरफुल बाइक्स में से एक मानी जाती है और 132 घंटे प्रति की रफ्तार इसकी टॉप स्पीड कही जा सकती है.
Hummer H2-

एमएस धोनी (MS Dhoni) के पास एक SUV कार है जिसका नाम है ‘Hummer H2’. इसकी कीमत करीब 75 लाख है, कई बार धोनी को इसे सड़क पर चलाते हुए देखा गया है. जब यह गाड़ी सड़क पर चलती है तो हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है
रांची में फार्म हाउस-

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने होमटाउन रांची (Ranchi) में कई प्रॉपर्टी तैयार कर ली है. रांची के पास ही माही का एक काफी बड़ा फ्राम हाउस है, जहां वो अपने पूरे परिवार के साथ रहते है. यहां खेती से लेकर पशुपालन किया जाता है. सभी प्रॉपर्टी को मिलाकर ‘कैप्टन कूल’ की संपत्ति 100 करोड़ से ज्यादा है. धोनी और साक्षी अक्सर अपने फ्राम हाउस की तस्वीरें शेयर करते हैं.
Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,