Mohammed Siraj ने कर डाला बड़ा खुलासा, पिच को लेकर कह डाली यह बात

Mohammed Siraj: टीम इंडिया इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई है. इस बार का वेस्ट इंडीज दौरा टीम इंडिया के लिए बेहद ही खास होने वाला है. इसके पीछे का कारण है आगामी वर्ल्ड कप. टीम इंडिया मेहनत कर रही है लगातार अपने आप को बेहतर साबित करने में कगी हुई है. तीसरे दिन की समाप्ति पर मेजबानों का स्कोर 5 विकेट पर 229 रन था, लेकिन चौथे दिन खेल शुरू हुआ, तो देखते ही देखते विंडीज की दुकान उजड़ गई है. इसी के साथ मोहम्मद सिराज ने बड़ा खुलासा कर दिया है. आइए आपको बताते हैं की आखिर क्या कहा है उन्होंने.
Mohammed Siraj ने करियर की पीक पर दिया यह स्टेटमेंट
मिली जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. उन्होंने टीम के लिए बहुत कुछ किया है. सिराज ने इंडिया और वेस्ट इंडीज के मैच के बाद चौकाने वाला खुलासा किया है. उनका ये स्टेटमेंट खूब वायरल हो रहा है.
सिराज (Mohammed Siraj) ने कहा है की,
“सबसे पहले, यह प्रदर्शन वास्तव में अच्छा था क्योंकि इस तरह के सपाट विकेट पर फाइव-फेर लेना आसान नहीं है. पिच ज्यादा कुछ नहीं कर रही थी. मैं इसे स्टंप टू स्टंप रखना चाहता था. वहां से अगर यह सीम करता है, तो यह वास्तव में अच्छा है. यह मेरी योजना थी, बस इस सरल योजना को क्रियान्वित करना जारी रखना था.”
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारत और वेस्ट इंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. ये मैच भी बेहद शानदार हो रहा है. विराट कोहली और रोहित शर्मा भी अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए नज़र आ रहे हैं.
इसी के साथ टीम इंडिया के गेंदबाज़ भी मैच जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. बता दें की, शुभमन गिल कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं. इसके अलावा बाकी खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करते हुए नज़र आ रहे हैं.
Tags: टीम इंडिया, मोहमम्द सिराज,