मोहम्मद शमी ने खरीदी नई लग्जरी स्पोर्ट्स कार! कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश, महज़ तीन सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार

टीम इंडिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं । इस वक्त मोहम्मद शमी अपने शानदार प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि अपनी शानदार लग्जरी स्पोर्ट्स कार के लिए चर्चा में बने हुए हैं। इन दिनों मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मोहम्मद शमी लाल रंग की कार के साथ खड़े हुए हैं।
इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मोहम्मद शमी ने कार की चाबी हाथ में ली हुई है। यह तस्वीरें शिवा मोटर्स के निदेशक अमित गर्ग ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर शेयर की है। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की यह तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मोहम्मद शमी ने जो कार खरीदी है उसकी कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
मोहम्मद शमी ने खरीदी लाल रंग की जगुआर कार
मोहम्मद शमी ने खरीदी लाल रंग की जगुआर कार
दरअसल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने एक नई कार खरीदी है। बता दें कि शमी ने कोई ऐसी वैसी कार नहीं बल्कि एक लग्जरी और स्पोर्ट्स कार खरीदी है। शमी ने लाल कलर की एक जैगुआर F-Type कर खरीदी हैं। शमी द्वारा इस कार की खरीदने की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर की जा रही है।
साथ ही शमी की भी एक फोटो शेयर की जा रही है जिसमें वह कार की चाबी लेते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि शमी ने जैगुआर की जो F-Type कार खरीदी है उसके कीमत 98.13 लाख रुपए हैं।
मोहम्मद शमी की कार की खासियत
मोहम्मद शमी की कार की खासियत
मोहम्मद शमी ने जो कार खरीदी है वह एक स्पोर्ट्स कार है जिसमें 2.0 लीटर का टर्बो चार्जर पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार 8 ऑटोमेटिक स्पीड गियर बॉक्स के आती है जो 295 बीएचपी की पावर और 400mm का टॉर्च जनरेट करती है। कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है और मात्र 5 सेकंड में ही कार 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
मोहम्मद शमी ने डीलर को दी ऑटोग्राफ वाली गेंद
मोहम्मद शमी ने डीलर को दी ऑटोग्राफ वाली गेंद
कार की डिलीवरी देते वक्त एक डीलर ने डिलीवरी के समय की फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में शमी कार की डिलीवरी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने ऑटोग्राफ वाली एक गेंद डीलर को गिफ्ट के तौर पर दी है। बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। इससे पहले हुई इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Tags: जगुआर कार, टीम इंडिया, मोहम्मद शमी,