मोहम्मद शमी और शोएब अख्तर की लड़ाई में कूदे शाहिद अफरीदी, अब करवा रहे हैं अपनी बेज्जइती

By Tanu Chaturvedi On November 15th, 2022
मोहम्मद शमी

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हार मिली है। इससे पहले मोहम्मद शमी ने ट्वीट कर भारत की हार का मजाक बने रहे शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) को करारा जवाब दिया। इस जवाब को पढ़कर शाहिद अफरीदी को गुस्सा आ गया और लाइव टीवी पर अपनी भड़ास निकलने लगे।

क्या बोले मोहम्मद शमी

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की करारी हार के बाद शोएब अख्तर टीम इंडिया का मजाक बना रहे थे। इस पर टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद शमी शोएब अख्तर को करारा जवाब दिया है। मोहम्मद शमी ने पाक टीम को इग्लैंड से मिली करारी हार के बाद शोएब अख्तर को एक ट्वीट के जरिए जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि, सॉरी भाई, इसे कर्मा कहते हैं। उनके ट्वीट के वायरल होने के बाद वो एक बार फिर से सुर्खियो में आ गए हैं।

शाहिद अफरीदी को लगी मिर्ची

मोहम्मद शमी का ट्वीट पढ़ शाहिद अफरीदी को मिर्ची लग गई। उन्होंने पाकिस्तानी टीवी चैनल समी टीवी से बात करते हुए कहा कि,

“हम लोग जो क्रिकेटर्स हैं, हम रोल मॉडल्स हैं। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि ये सब खत्म हो। हम एक दूसरे के पड़ोसी हैं। ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए जिससे नफरत फैले लोगों के बीच में। अगर हम ही ऐसा करेंगे तो फिर आम आदमी से क्या उम्मीद करेंगे। स्पोर्ट्स से हमारे रिलेशन बेहतर रहेंगे। इनके साथ हम खेलना चाहते हैं। पाकिस्तान में देखना चाहते हैं। अगर आप रिटायर्ड प्लेयर हों तब भी ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। आप वर्तमान टीम का हिस्सा हैं तो फिर इस तरह की चीजें ना बोलें।”

टीम इंडिया इंग्लैंड से सेमीफाइनल और पाकिस्तान फाइनल मैच हार गई और वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हो गई। इसके बाद टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी,  शाहिद अफरीदी को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा बढ़ गई है। टीम इंग्लैंड ने पाकिस्तान से मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, टीम इंडिया, मोहम्मद शमी, शाहिद अफरीदी,
Exit mobile version