T20 WORLD CUP: मोहम्मद शमी की टीम में जगह थी पक्की, लेकिन रोहित-द्रविड़ की जोड़ी ने दिया धोखा, जानें क्या हैं पूरा माजरा

By Twinkle Chaturvedi On September 13th, 2022
T20 WORLD CUP: मोहम्मद शमी की टीम में जगह थी पक्की, लेकिन रोहित-द्रविड़ की जोड़ी ने ले लिया इस खिलाड़ी का पक्ष, जानें क्या हैं पूरा माजरा

मोहम्मद शमीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 का आगाज जल्द ही आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में होने वाला हैं। कल 12 सितंबर को भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की घोषणा की गई। भारत का पिछला वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने से कम नहीं था। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में नए कोच और नए कप्तान के साथ मैदान में उतरने वाली हैं। पिछले वर्ल्ड कप टीम में मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) भी भारत का हिस्सा थे। लेकिन इस बार उन्हें मेन टीम की जगह रिजर्व खिलाड़ी में जगह मिली हैं।

यह बात फैंस और कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स को बिल्कुल भी रास नहीं आ रही हैं। हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आ रही हैं जिसके मुताबिक शमी को मेन टीम में जगह मिल सकती थी।

मोहम्मद शमी की जगह रोहित-द्रविड़ ने चुना इसे

टी20 वर्ल्ड कप के लिए जब से भारतीय टीम की घोषणा हुई हैं। तब से फैंस और एक्सपर्ट्स द्वारा टीम को लेकर पॉजिटिव और नेगेटिव रिएक्शन सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा बहस मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) के पोजिशिन को लेकर की जा रही हैं। हाल ही में वेबसाइट इनसाइडस्पोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी को 15 सदस्यीय मेन टीम में जगह मिल सकती थी। लेकिन चयनकर्ताओं के बीच अश्विन और शमी को लेकर बहस छिड़ी हुई थी।

फिर बाद में कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) ने रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) का पक्ष लेते हुए उनके नाम पर मुहर लगा दी। अश्विन को लेने का फैसला इसलिए किया गया क्योंकि उनके पास आस्ट्रेलिया की पिचों पर गेंदबाजी करने के लिए कई प्रकार की विविधाएं हैं। साथ ही वह बाएं हाथ के बल्लेबाजों के आगे कारगर साबित हो सकते हैं।

शमी को स्टैंडबॉय में होने पर पूर्व चयनकर्ता का बड़ा बयान

मोहम्मद शमी के स्टैंडबॉय में रहने पर पूर्व चयनकर्ता सबा करीब का एक बयान सामने आया हैं। जिसमें उन्होने कहा हैं कि बुमराह और हर्षल के फिटनेस की चिंता को लेकर मैनेजमेंट ने ऐसा फैसला किया हैं। सबा करीम ने शमी के बारे में बात करते हुए कहा हैं कि-

“सच्चाई यह हैं कि उन्होने मोहम्मद शमी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए बतौर स्टैंडबॉय खिलाड़ी इसलिए चुना हैं शायद उन्हें जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की फिटनेस पर शक हैं। शायद इसलिए वह शमी को रखना चाहते हों।”

भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी 20 सिंतबर से आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज का हिस्सा हैं। लेकिन पर दोनों ही टीमों के खिलाफ शमी के प्लेइंग 11 में होने की उम्मीद कम नजर आ रही हैं। क्योंकि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल टीम में मौजूद हैं।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद शमी, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा,
Exit mobile version