मोहम्मद नबी- एशिया कप 2022 (ASIA CUP) ग्रुप स्टेज के बाद अब सुपर-4 स्टेज के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। सुपर-4 का पहला महामुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच 3 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (SHARJAH CRICKET STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था।
कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का लक्ष्य श्रीलंका को दिया था। श्रीलंकाई टीम ने लक्ष्य को हासिल करते हुए 4 विकटों की शानदार जीत प्राप्त कर ली हैं। आइए जानते हैं इस हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी का क्या कहना हैं-
मोहम्मद नबी ने गेंदबाजी को बताई हार की वजह

अफगानिस्तान ने अपने ग्रुप स्टेज के दोनों मुकाबलों में अपने गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर मैच जीतती नजर आई थी। आज टीम की बल्लेबाजी शानदार थी। लेकिन गेंदबाज विकेट नहीं निकाल पाए जिसके चलते टीम श्रीलंका पर दबाव नहीं बना पाई। कप्तान मोहम्मद नबी ने हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-
“अंत में 20-25 रन कम थे। साथ ही अच्छी फील्डिंग भी नहीं की। साथ ही सही क्षेत्रों में गेंदबाजी नहीं की। जब हमने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच खेला था, तो आज पिच बेहतर थी उसकी तुलना में। हमने शानदार गेंदबाजी नहीं की, कुछ कैच छोड़े। स्थिति अलग हो सकती थी।”
लड़खड़ाती हुई नज़र आयी अफगानिस्तान की गेंदबाजी

अफगानिस्तान अपने शानदार गेंदबाजी अटैक के लिए जानी जाती हैं। लेकिन आज टीम का वो अंदाज बिल्कुल भी नजर नहीं आया, टीम के मेन बॉलरों की आज श्रीलंका ने खूब पिटाई की हैं। राशिद खान जो टीम में सबसे अहम किरदार निभाते हुए नजर आते हैं। आज अपने पहले ओवर में 17 रन देते हुए नजर आए। उन्होने अपने पूरे स्पेल में 39 रन लुटाए। टीम ने आज रनआऊट भी मिस किए। शानदार फील्डिंग के चलते टीम विकेट निकाल सकती थी। लेकिन आज वो भी नहीं हुआ। उम्मीद होगी अगले मैच में टीम शानदार वापसी करें।
