AFG vs IRE: “हम यह मैच खेलने के लिए बेताब थे”- बारिश के चलते लगातार दूसरा मैच रद्द होने के बाद निराश हुए मोहम्मद नबी, तैयारियों को लेकर की बात

By Twinkle Chaturvedi On October 28th, 2022
AFG vs IRE: "हम यह मैच खेलने के लिए बेताब थे"- बारिश के चलते लगातार दूसरा मैच रद्द होने के बाद निराश हुए मोहम्मद नबी, तैयारियों को लेकर की बात

मोहम्मद नबीः  टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 28 अक्टूबर का मुकाबला अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और आयरलैंड (IRELAND) के बीच 9ः30 बजे से मेलबर्न क्रिकेट ग्राऊंड (MCG) में खेला जाने वाला था, लेकिन बारिश के चलते आज टॉस तक भी नहीं हो पाया। आस्ट्रेलिया में बारिश के चलते वापस से खेल रद्द हो गया। बारिश के वजह से बार-बार खेल पर असर टी20 वर्ल्ड कप के साथ-साथ खिलाड़ियों के खेल पर भी गहरा प्रभाव डाल रहा हैं।

आज अफगानिस्तान आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप की पहली जीत हासिल कर सकती थी, क्योंकि अफगानी गेंदबाजों की फिरकी का तोड़ किसी के पास नहीं हैं लेकिन मैच निराशाजनक तरीके से रद्द हो गया। मैच रद्द होने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी (MOH. NABI) का क्या कहना हैं, आइए जानते हैं-

यहां ना खेल पाने के लिए काफी ज्यादा निराश हूं- मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान को अपने पहले मैच में इंग्लैंड (ENGLAND) से एक क्लोज मैच में हार झेलनी पड़ी थी। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने उस मुकाबले में इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया था। यहां से अफगानी टीम को बस अपनी बल्लेबाजी मजबूत रखनी थी फिर उनके गेंदबाज किसी भी टीम को पटखनी देने के लिए तैयार थे।

अफगानिस्तान दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के साथ खेलने वाली थी लेकिन वह भी बारिश के चलते रद्द हो गया फिर आज का मैच जो आयरलैंड के साथ होने वाला था वह भी रद्द हो गया। जिसके बाद खिलाड़ी काफी ज्यादा निराश हैं। मैच रद्द होने के बाद मोहम्मद नबी ने कहा-

“इतने शानदार मैदान पर नहीं खेल पाने से बहुत निराश हूं। मैं और राश (राशिद) ने यहां बहुत सारे बीबीएल खेले हैं, लेकिन अधिकांश खिलाड़ी यहां खेलने का इंतजार कर रहे हैं.. लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं है और हम आगामी खेलों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तैयारी वास्तव में अच्छी थी, हमने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच से बहुत कुछ सीखा और अपनी विशेष गलतियों पर काम किया। हम इन 2 मैचों के लिए पूरी तरह से तैयार थे, लेकिन दुर्भाग्य से हमें खेलने को नहीं मिला।”

खिलाड़ियों को बीबीएल का अनुभव बताते हैं- मोहम्मद नबी

मोहम्मद नबी ने आगे बात करते हुए बताया कि कैसे वह और राशिद खान खिलाड़ियों को यहां आस्ट्रेलिया की पिचों के बारे में बताते हैं क्योंकि यहां उन्होने काफी सारे बीबीएल के मैच खेले हैं। साथ ही नबी ने बताया की कैसे टीम ने पहले मैच में हार के बाद गलतियों पर काम किया हैं,

“योजना बोर्ड पर स्कोर डालने और स्पिनरों को पीछा करने के दौरान खेल में लाने की थी, पहले गेम में भी हमने कुछ गलतियां कीं, यही वजह है कि हम 140-150 के स्कोर तक नहीं पहुंच सके। हमने पिछले 2 मैच देखे, यह जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच एक करीबी खेल था। जिम्बाब्वे ने वास्तव में अच्छा खेला और आखिरी गेंद तक संघर्ष किया, सभी टीमें विश्व कप में कुछ गेम जीतने की कोशिश कर रही हैं।”

“पिछले पांच सालों से हमने (मैं और राशिद) यहां बिग बैश खेला है और हम अपनी टीम के सदस्यों के साथ सभी अनुभव साझा करते हैं और यह भी बात करते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में कैसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी है। एक गेंदबाज के रूप में बड़ी बाउंड्री का उपयोग करें, और एक बल्लेबाज के रूप में आप गेंद का इंतजार नहीं कर सकते, आप यहां गेंद को हिट करते हैं और आपको एक बल्लेबाज के रूप में उस आक्रामक दृष्टिकोण को अपनाने की जरूरत है।”

Tags: अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2022, मोहम्मद नबी,