AFG vs IRE: मेलबर्न में बारिश ने धोया अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच मुकाबला, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक

मेलबर्न में बारिश होने के कारण अफगानिस्तान और आयरलैंड (AFG vs IRE) के बीच मुकाबला रद्द हो चूका है। टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) के सुपर 12 दौर में अपने शुरुआती दो मैचों में, आयरलैंड को पहले श्रीलंका से हार मिली और जबकि इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की।
दूसरी ओर, इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान का पहला मैच हार के साथ समाप्त हुआ, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। ऐसे यह मैच रद्द होने से आयरलैंड और अफगानिस्तान को 1-1 अंक के साथ संतोष करना पड़ा है।
अंपायर ने मैच रद्द करने की घोषणा की
मेलबर्न में लगातार बारिश के कारण अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच मैच को रद्द कर दिया गया है। इस मुकाबले में टॉस भी नहीं हुआ। दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए हैं। आयरलैंड और अफगानिस्तान का सुपर-12 में यह तीसरा मैच था। अफगानिस्तान एक मैच हारा है। उसके अब दो मैच रद्द हो चुके हैं।
इससे उसके खाते में तीन मैचों में दो अंक हैं। वहीं, आयरलैंड एक मैच जीता है और एक हारा है। इस मैच के रद्द होने से उसे भी एक अंक मिले हैं। अब उसके तीन मैचों में तीन अंक हैं।
AFG vs IRE : दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
अफगानिस्तान टीम: हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्ला गुरबाज़ (डब्ल्यू), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी (सी), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, मोहम्मद सलीम सफ़ी, दरवेश , नवीन-उल-हक, क़ैस अहमद
आयरलैंड टीम: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (सी), लोर्कन टकर (डब्ल्यू), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैककार्थी, फिओन हैंड, जोशुआ लिटिल, सिमी सिंह, कॉनर ओलफर्ट, ग्राहम ह्यूम , स्टीफन डोहेनी
Tags: अफगानिस्तान और आयरलैंड, टी20 वर्ल्ड कप, मेलबर्न,