एक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने अभी हाल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। यह ऐलान उन्होंने मंगलवार को किया है। दरअसल इसी बीच इंग्लैंड टीम के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी मोइन अली ने गुरुवार को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यह बड़ा बयान इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान एवं मोर्गन और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिया है इस बयान में इन्होंने दोनों के बीच काफी समानताएं बताई है।
उन्होंने बताया कि इयोन मोर्गन और एमएस धोनी में बहुत सी समानताएं हैं। इंग्लैंड के इस आलराउंडर का बयान इन दिनों चर्चा में बना हुआ है आइए जानते हैं आखिर क्या कहा है मोईन अली ने….
एमएस धोनी और Eoin Morgan में काफी समानताएं
इंग्लैंड के अनुभवी आलराउंडर मोईन अली ने बयान देते हुए कहा है कि जब भारतीय टीम के पूर्व महेंद्र सिंह धोनी और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) जब मैदान में उतरते हैं तो काफी शांत होते हैं। दोनों लोगों को कोई भी चीज मैदान पर डरा नहीं सकती। यह लोग मैदान पर हमेशा बिना डरे ही हर चीज को दिल कर लेते हैं।
वहीं उन्होंने बताया कि वह बहुत प्रतिस्पर्धी हैं वे जानते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए और बिना घबराए ही वह सब कुछ कर देते हैं। वही आपको इसी दौरान उन्होंने ब्रेंडन की तारीफ भी की है
कभी दोनों को गुस्से में नहीं देखा
वही आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी और इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) की तारीफ करते हुए उन्होंने बताया कि दोनों को कभी मैंने पिच पर गुस्से पर नहीं देखा।उन्होंने कहा कि मैंने इन दोनों को कभी भी गुस्से में नहीं देखा है यह दोनों कभी भी किसी से गुस्से में बात नहीं करते हैं अगर किसी भी चीज से निपटना होता तो एक-एक करके रास्ता से समझाते हैं कभी किसी को समूह के सामने शर्मिंदा नहीं करते। इस दौरान उन्होंने ब्रेंडन की भी जमकर तारीफ की है।
