WOMEN WORLD CUP 2022: मिताली राज ने हारे हुए मैच में भी बनाया था 3 बड़ा रिकॉर्ड, दिग्गज बल्लेबाज की बराबरी पर पंहुची

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कप्तान ने अब तक महिला विश्वकप में सर्वाधिक अर्द्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। रविवार को दक्षिण अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने शानदार 68 रन बनाए हैं। यह उनका विश्वकप में 9वां अर्द्धशतक है। अभी तक किसी महिला खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा नहीं अंजाम दिया है।
मिताली राज ने की रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी

भारतीय टीम रविवार को साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ हुए मैच में तीन विकेट से हार कर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। बीसीसीआई (BCCI) ने ट्वीट कर बताया है कि मिताली राज ने विश्वव कप में सबसे कम उम्र में व सबसे ज्यादा अर्द्धशतक बनाने वाली महिला बन गई हैं। मिताली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 साल 363 दिन उम्र में अर्द्धशतक बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया है।
अब वर्ल्ड कप में पुरूष व महिला दोनों में सबसे ज्यादा अर्द्धशतक लगाने वालों में मिताली पहले स्थान पर हैं। पुरूष वर्ल्ड कप में अब तक यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के कप्तान रिकी पोंटिंग के पास है। अब मिताली राज और रिकी पोंटिंग एक दूसरे के बराबर हैं।
न्यूजीलैंड में 1000 रन बनाने का भी बनाया है रिकॉर्ड

वैसे जब भी मिताली राज (MITHALI RAJ) का बल्ला चलता है तो कोई न रिकाॅर्ड अवश्य बनता है। इस बार विश्वकप न्यूजीलैंड (NEWZELAND) की सरजमी पर हो रहा है। मिताली राज ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया है। वह न्यूजीलैंड (NEWZELAND) में सर्वाधिक 1000 रन बनाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं।
मिताली ने वर्ल्ड कप में 31 मैच खेलते हुए 54.23 की औसत ने 1139 रन बनाए हैं। जबकि मिताली राज (MITHALI RAJ) ने दो भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए फाइनल खेलने का रिकॉर्ड उनके नाम है। अभी तक कोई महिला क्रिकेटर ऐसा नहीं कर सकी है।
Tags: बीसीसीआई, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, मिताली राज,