मिस्बाह उल हक ने एमबीए के बाद की क्रिकेट में एंट्री, कुछ ऐसा है पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का करियर, पत्नी हैं उनकी खूबसूरत

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक (Misbah ul Haq) अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बने रहते हैं। वह पाकिस्तान की टीम के लिए काफी अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं। वह टीम के टेस्ट में सफल कप्तान रहे हैं। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने टेस्ट मैचों में एक बड़ी सफलता पाई है।
क्रिकेटर का पंजाब में हुआ था जन्म
मिस्बाह उल हक का जन्म मियांवाली पंजाब में हुआ था। 48 वर्षीय मिस्बाह ने 75 टेस्ट मैचों में 5222 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 162 ओडीआई में 5122 रन बनाए हैं। उन्होंने कुल 56 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है जिसमें 26 पाकिस्तान ने जीते हैं और 19 हारे हैं। इस दौरान 11 मैच ड्रा हुई है। मिस्बाह उल हक ने टेस्ट क्रिकेट में दुनिया का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों में 8 शतक लगाया है।
मिस्बाह की शादी उम्जा खान से साल 2004 में हुई थी। उनसे मिस्बाह के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम फहाम खान और नॉर्जिया खान है। फैमली के साथ भी वह कई मौकों पर नजर आते हैं।
View this post on Instagram
एमबीए होल्डर हैं मिस्बाह उल हक
मिस्बाह उल हक ने एमबीए भी किया है। मिस्बाह पाकिस्तान के सबसे पढ़े लिखे खिलाड़ियों में से हैं। उन्होंने एमबीए किया है। एमबीए के बाद उन्हें सेल्स मैनेजर की जॉब मिली थी लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मिस्बाह ने 2010 में उज्मा खान से शादी की थी। उज्मा शादी से पहले प्रोफेशनल पेंटर रह चुकी हैं। वहीं उनकी पत्नी के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। वह पाकिस्तान के काफी फेमस क्रिकेटर हैं। वह टीम के लिए दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे। टीम में उनकी जगह को फैंस आज भी काफी मिस करते हैं।