IPL 2022, MI vs GT: मुंबई इंडियंस दूसरी जीत के लिए इन 11 खिलाड़ियो को देगी खेलने का मौका, दिख सकता है टीम में बड़ा बदलाव
IPL 2022, MI vs GT: मुंबई इंडियंस दूसरी जीत के लिए इन 11 खिलाड़ियो को देगी खेलने का मौका, दिख सकता है टीम में बड़ा बदलाव

आईपीएल 2022 का 51वां मुकाबला टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के बीच 6 मई 2022 को शाम 7ः30 बजे से ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में पहली बार दोनों टीमें आपस में टकरायेगी। गुजरात टाइटंस 10 मैच में आठ जीत के साथ टेबल टॉपर बनी हुई है तो वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस 9 मैच में एक जीत के साथ आईपीएल पाइंट्स टेबल में सबसे नीचे स्थान पर है। आज का मैच बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है क्या गुजरात जीत के साथ प्लेआॉफ में  अपनी जगह पक्की करेगी या फिर मुंबई अपनी जीत से दबदबा दिखायेगी।

मुंबई इंडियंस अपने पहले जीत के बाद कर सकती है बड़ा बदलाव

मुंबई इंडियंस ने  अपने पिछले मुकाबले  में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकटों से  हराकर इस सीजन की पहली जीत हासिल की है  सूर्यकुमार यादव के 51 रन और रिले मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय की घातक गेंदबाजी ने मुंबई को जीत का स्वाद चखाया।  ऐसे में मुंबई बचे हुए मुकाबलों में अपनी बेंच की ताकत को देखना चाहेगी।

कप्तान रोहित शर्मा और ईशन किशन दोनों ही अपने बल्ले का कमाल दिखाने में नाकामयाब रहे है, कायरन पोलार्ड जो मुंबई के लिए फिनिशर का रोल अदा करते है इनका भी फॉर्म खो गया है ऐसे में सिर्फ सूर्यकुमार यादव जिन्होने मुंबई की बैटिंग डिपार्टमेंट को अपने कंधों पर रखा है।

मुंबई इंडियंस हमेशा अपने घातक गेंदबाजी के लिए जानी जाती है लेकिन इस सीजन वो घातक गेंदबाजी कहीं नज़र ही नहीं आयी। जसप्रीत बुमराह अच्छी इकॉनमी लेकर चल तो रहे है पर अपनी टीम को विकेट दिलाने में नाकामयाब रहे है।

यह हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

ईशन किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कायरन पोलार्ड, रितिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *