पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस में ड्वेन ब्रावो और शिवम दूबे ने कर दिया खेल

IPL 2022, MI vs CSK: ड्वेन ब्रावो और शिवम दूबे ने पर्पल कैप और ऑरेंज कैप में कर दिया खेल, चेन्नई के खिलाड़ियो का बढ़ा दबदबा

पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस में ड्वेन ब्रावो और शिवम दूबे ने कर दिया खेल

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 33वां मुकाबला आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जहाँ मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम आमने-सामने थी. जिसमें रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 155 रन बनाया. जिस लक्ष्य का पीछा सीएसके (CSK) की टीम ने 3 विकेट से किया. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस अब और रोमांचक हो गई है.

शिवम दूबे ने ऑरेंज कैप की रेस में जोस बटलर को दी चुनौती

ipl-2022-mi-vs-csk ms dhoni hero

ऑरेंज कैप की रेस में अभी भी पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के जोस बटलर (JOS BUTTLER) का नाम बरकरार है. जिन्होंने अब तक 6 मैचों में 375 रन बनाए हैं. चौथे नंबर पर अब चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दूबे नजर आ रहे हैं. इन्होंने 7 मैचों में अब तक 239 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में अब तीसरे नंबर पर आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस नजर आ रहे हैं.

जिन्होंने अब 7 मैच में 250 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपरजांयट के कप्तान केएल नजर आ रहे हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान दे रहे हैं. अब तक उन्होंने 7 मैच में 265 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप (ORANGE CAP) की रेस में 5वें नंबर पर केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 236 रन बनाए हैं.

युजवेंद्र चहल को पर्पल कैप की रेस में चुनौती दे रहे हैं ड्वेन ब्रावो

ipl-2022-mi-vs-csk points table

पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में नंबर एक पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) 17 विकेट लेकर काबिज हैं. नंबर 4 पर अब सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के तेज गेंदबाज टी नटराजन (T NATRAJAN) नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 12 विकेट लिए हैं.

पर्पल कैप की रेस में अब दूसरे स्थान पर अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) 13 विकेटों के साथ पहुँच गए हैं. इस रेस में नंबर 3 पर 12 विकेटो के साथ अब चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो हैं. 11 विकेटो के साथ अब लखनऊ सुपरजांयट के आवेश खान पर्पल कैप की रेस में नंबर 5 पर नजर आ रहे हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version