IPL 2022, MI vs CSK, STAT: इस मैच में बने 11 बड़े रिकॉर्ड, हार के बाद भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रच दिया इतिहास

By Aditya tiwari On May 13th, 2022
आईपीएल 2023

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 59वां मैच खेला गया. जहाँ मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) एक दूसरे के खिलाफ थी. जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 97 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 5 विकेट से कर लिया. इस मैच में 11 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने इतिहास रच दिया है.

मैच में बने 11 बड़े रिकॉर्ड, महेंद्र सिंह धोनी ने रच दिया इतिहास

1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस की टीम 34 बार आमने -सामने आई है. जिसमें मुंबई की टीम ने 20 बार जीता है, तो वहीं चेन्नई ने 14 बार जीते हैं.

2. महेंद्र सिंह धोनी ने आज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए टी20 क्रिकेट में 200वीं पारी खेली है.

3. ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) ने आज 8 रन बनाते ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 1000 रन पूरे कर लिए हैं.

4. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी, उनसे पहले मुंबई इंडियंस रेस से बाहर हुई.

5. आईपीएल में पहले 8 ओवर में अपना पूरा स्पेल फेंकने वाले 2 गेंदबाज
मोहित शर्मा और एल्बी मोर्कल (सीएसके) बनाम KXIP, 2013
मिशेल स्टार्क और रवि रामपॉल (आरसीबी) बनाम आरआर, 2014
दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) और हरभजन सिंह (सीएसके) बनाम आरसीबी, 2019
मुकेश चौधरी और सिमरजीत सिंह (सीएसके) बनाम एमआई, 2022

6. एक ही मैच में 5 एलबीडब्ल्यू करने वाला दूसरा आईपीएल मैच है; इस तरह का एकमात्र पिछला मैच 2017 में वानखेड़े स्टेडियम में MI vs KKR था.

7. इस सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट:
मुकेश चौधरी (MUKESH CHOUDHARY) 11
मोहम्मद शमी 10
कगिसो रबाडा 8
उमेश यादव 8

IPL 2022, MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से मुंबई इंडियंस ने लिया अपना बदला, 5 विकेटों से हराकर जीता सीजन की तीसरा मैच

IPL 2022, MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से मुंबई इंडियंस ने लिया अपना बदला, 5 विकेटों से हराकर जीता सीजन की तीसरा मैच

8. 21वीं बार जब महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सीएसके के लिए पारी के शीर्ष स्कोरर रहे हैं, केवल सुरेश रैना (SURESH RAINA) (33 पारियां) और फाफ डु प्लेसिस (26 पारियां) सीएसके के लिए अधिक बार पारी के शीर्ष स्कोरर रहे हैं.

9. सीएसके का आईपीएल में सबसे कम स्कोर
79 एमआई वानखेड़े स्टेडियम 2013
97 एमआई वानखेड़े स्टेडियम 2022*
109 आरआर जयपुर 2008
109 एमआई चेपॉक 2019

10. आईपीएल में पावरप्ले में 5 विकेट लेने वाली टीमों की लिस्ट
मुंबई इंडियंस – 4 बार
राजस्थान रॉयल्स (RR) – 2 बार
8 अन्य टीमें – 1 बार

11. मुंबई इंडियंस (MI) के सबसे कम उम्र के विदेशी डेब्यूटेंट
डेवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका) 18y 342d
मार्को यान्सिन (दक्षिण अफ्रीका) 20y 343d
ट्रिस्टन स्टब्स (दक्षिण अफ्रीका) 21y 271d
अल्ज़ारी जोसेफ (वेस्टइंडीज) 22y 168d
मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) 22y 213d

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, मुकेश चौधरी, मुंबई इंडियस,