टी20 वर्ल्ड कप 2024 के क्वालीफायर्स में 20 साल के गेंदबाज ने स्टंप के किये दो टुकड़े, डर गया बल्लेबाज! ICC ने ख़ुद शेयर किया VIDEO

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) खत्म हो चुका है। बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया में खेले गए वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने पाकिस्तान (PAK vs ENG) को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। अब सभी की नजरें 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर है। इसके क्वालीफायर्स भी शुरू हो गए हैं। इस दौरान 20 साल के मार्टिन अकाएजु ने अपनी कहर बरपाती गेंदों से बल्लेबाज को डरा दिया।
क्वालीफायर्स में मार्टिन की गेंद देखकर बल्लेबाज कांप गए। रवांडा के मार्टिन ने बोस्टवाना के खिलाफ ऐसी गेंद फेंकी कि स्टंप भी 2 टुकड़ों में बिखर गया।आईसीसी ने मार्टिन की इस खौफनाक गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनकी इस गेंद ने फैंस को मिचेल स्टार्क की गेंद याद दिलाई, जो उन्होंने डैरेन ब्रावो के खिलाफ पिछले साल बारबाडोस में फेंकी थी। स्टार्क की गेंद ने स्टंप उखाड़ दिया था।
मार्टिन अकाएजु ने स्टंप के किये 2 हिस्से
मार्टिन अकाएजु की खतरनाक गेंदबाजी ने तो स्टंप ही तोड़ दिया। उनकी लाजवाब गेंदबाजी की बदौलत रवांडा ने 5 विकेट से मुकाबला भी जीता। बोत्सवाना की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 106 रन पर ही सिमट गई। मार्टिन ने 16 रन पर 4 विकेट लिए।
बात 17वें ओवर की है। स्ट्राइक पर थायाओने त्शोसे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर मार्टिन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। उनकी इस गेंद से स्टंप 2 हिस्सों में बंट गया.बोत्सवाना के दिए 107 रन के लक्ष्य को रवांडा ने 16 गेंद पहले 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। रवांडा की तरफ से सबसे ज्यादा 32 रन एरिक दुसिंगिजिमाना ने बनाए।
यहाँ देखें वीडियो
अर्धशतक भी जमा चुके हैं मार्टिन अकाएजु
मार्टिन की बात करें तो उन्होंने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। एक साल में उन्होंने 16 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 147 रन बनाए, साथ ही 17 विकेट भी लिए।
पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप उप क्षेत्रीय अफ्रीका क्वालीफायर ग्रुप ए में उन्होंने 9 रन पर 4 विकेट लिए थे, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मार्टिन के नाम एक इंटरनेशनल अर्धशतक भी है। जो उन्होंने पिछले साल अगस्त में घाना के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में जड़ा था। 2024 में टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी वेस्टइंडीज और यूनाइटेड स्टेट्स करेगा।
Tags: ICC, टी20 वर्ल्ड कप, मार्टिन अकाएजु,