आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 24 वां मैच आज मुंबई के डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) की टीमें आमने सामने हैं . राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी को चुना और गुजरात की टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. हार्दिक पांडया (Hardik Pandya) की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए हैं. इसी बीच इस मैच में शुभमन गिल और मैथ्यू वेड के साथ एक इंटेरेस्टिंग वाकया हो गया. आइए बताते हैं इस वाकये के बारे में……
शुभमन गिल ने मैथ्यू वेड को कराया आउट
दरअसल राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) पारी का दूसरा ओवर डाल रहे थे. इस समय क्रीज़ पर शुभमन गिल (Shubman Gill) थे और दूसरी छोर पर मैथ्यू वेड (Matthew Wade) थे. दूसरी ओवर की पहली गेंद पर गिल ने सिंगल रन के लिए मैथ्यू वेड को बुलाया और इसी बीच फिल्डर रसी वन डर डुसेन (Rassie van der Dussen) ने तेजी से गेंद लपकर डायरेक्ट थ्रो कर दिया.
गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Matthew Wade) पारी के दूसरे ओवर में ही रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. सोशल मीडिया पर उनके रन आउट का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
वीडियो यहाँ देखें
— Ahmad Istekhaar (@istekhar95) April 14, 2022
