मार्टिन गुप्टिल ने रोहित शर्मा से छीनी नंबर-1 की कुर्सी, वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर बन गए टी20 के नए किंग, देखें पूरी लिस्ट

By Akash Ranjan On July 28th, 2022
मार्टिन गुप्टिल ने रोहित शर्मा से छीनी नंबर-1 की कुर्सी, वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर बन गए टी20 के नए किंग, देखें पूरी लिस्ट

न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड (Scotland vs New Zealand) के बीच 27 जुलाई को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला एटमबर्ग में खेला गया। इस मुकाबले को न्यूजीलैंड ने 62 रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया। वहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) ने 40 रनों की पारी खेली। वो इस पारी के बदौलत T20I क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पीछे छोड़ दिया।

मार्टिन गुप्टिल ने ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

मार्टिन गप्टिल ने ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

मार्टिन गप्टिल ने ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 31 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के देखने को मिले। इसी के साथ मार्टिन गप्टिल टी20 फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने खिलाड़ी बन गए गए हैं।

उन्होंने 112 पारियों में 3,399 बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 20 अर्धशतक देखने को मिले। वहीं टी20 में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी मार्टिन गुप्टिल के नाम दर्ज हैं। वो अब तक 169 छक्के लगा चुके हैं।

गुप्टिल ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

गप्टिल ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

गप्टिल ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Shrama) के नाम टी20 में सबसे अधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने 128 टी20 पारियों में 3379 रन बनाए हैं, लेकिन मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 40 रनों की पारी खेलकर रोहित का ये रिकॉर्ड धराशाही कर दिया। वहीं मार्टिन ने रोहित शर्मा को पछड़ाते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

इस मामले में तीसरे स्थान पर विराट कोहली (Virat Kohli) हैं, जिन्होंने 99 मैचों में 50.12 की शानदार औसत से 3,308 रन बनाए हैं। आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) 2,894 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) 2,855 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

न्यूजीलैंड ने 1-0 से टी20 सीरीज पर बनाई बढ़त

न्यूजीलैंड ने 1-0 से टी20 सीरीज पर बनाई बढ़त

न्यूजीलैंड ने 1-0 से टी20 सीरीज पर बनाई बढ़त

न्यूजीलैंड की टीम स्कॉटलैंड के दौरे पर है। जहां 27 जुलाई को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला एजमबर्ग में खेला गया। इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 225 रन बनाए फिन ऐलेन ने 101 और गप्टिल ने 40 रनों की पारी खेली। वहीं इस लक्ष्य के जवाब में स्कॉटलैंड 8 विकेट पर 157 रन ही बना सकी और न्यूजीलैंड की टीम ने इस मुकबाले को 68 रनों से जीत लिया।

Tags: टी20, मार्टिन गुप्टिल, रोहित शर्मा,