मल्लिका आडवाणी
मल्लिका आडवाणी

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का आग़ाज हो चूका है. आज (13 फरवरी) विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन होने जा रहा है. इतिहास में पहली बार महिला IPL की  ऑक्शनर एक महिला ही होंगी. मल्लिका आडवाणी आज दोपहर 2:30 बजे से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो (Jio) वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो रहे ऑक्शन में बतौर ऑक्शनर नज़र आएँगी.

मल्लिका आडवाणी संभालेंगी आज के ऑक्शन की कमान, महिलाओं के लिए है गर्व की बात

वैसे तो आईपीएल (IPL) के दौरान कई ऑक्शन हुए हैं. उन ऑक्शन को पुरुषों ने ही संचालित किया है. जानकारी के लिए बता दें की, पहले आईपीएल में रिचर्ड मैडली बतौर ऑक्शनर नज़र आए थे. इसके बाद ह्यूज एडमीड्स ने ऑक्शन की कमान संभाली है. हालाँकि कहा जाता है की, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण चारू शर्मा ने कुछ वक़्त के लिए उनक जगह ली थी.

अब जब विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का ऑक्शन होने जा रहा है तो इसमें मल्लिका आडवाणी ऑक्शनर के रूप में नज़र आएँगी. आपको बता दें की, मल्लिका आडवाणी मुंबई में ही कला संग्रहकर्ता सलाहकार और आर्ट इंडिया कंसल्टेंट्स फर्म में हिस्सेदार हैं. इतना ही नहीं बल्कि मल्लिका आडवाणी इसके पहले प्रो कबड्डी 2021 में भी नज़र आ चुकी हैं.

1525 महिलाओं में सिर्फ इतनी महिलाओं की चमकी किस्मत

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में कुल 1525 महिला खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया था. जिसमें में से सिर्फ 409 महिला खिलाड़ियों को शोर्ट लिस्ट किया गया था. 409 खिलाड़ियों में 202 कैप्ड खिलाड़ी और 199 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. बता दें की, महिला खिलाड़ियों का बेस प्राइस 50 लाख रूपये रखा गया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की माने तो आज होने वाले विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में भारत से सबसे उंची बोली स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर पर लगने वाली है. बता दें की, विमेंस प्रीमियर लीग में सभी 5 टीमों के पास 12 करोड़ का पर्स है.

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना के विनिंग सिक्स पर मैदान में जोश से दौड़ पड़ी पूरी टीम, अनोखे जश्न ने फैंस का बनाया दिन, वायरल हुआ वीडियो