IPL 2022: रविंद्र जडेजा भले हो कप्तान लेकिन महेंद्र सिंह धोनी होंगे लीडर, जानिए चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने क्यों कही ये बड़ी बात

By Shadab Ahmad On March 24th, 2022
महेंद्र सिंह धाेनी

गुरुवार को आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन की अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल के सफल कप्तानोंं में एक महेंद्र सिंह धाेनी (MAHENDRA SINGH DHONI) ने चेन्नई सुपर किंग्स  (CHENNAI SUPER KINGS) की कप्तानी छोड़ दी है। अब उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा कप्तान होंगे। साथ ही यह भी कहा गया है कि महेंद्र सिंह धाेनी (MAHENDRA SINGH DHONI) रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के गाइडिंग फोर्स के रूप में कार्य करेंगे। जानिए किस ने कही है यह बात….

 महेंद्र सिंह धाेनी ने अब 204 आईपीएल मैचों में की है कप्तानी

महेंद्र सिंह धाेनी (MAHENDRA SINGH DHONI) आईपीएल (IPL) में ही नहीं इंंटरनेशनल में एक सफल कप्तान के रूप में जाने जाते है। उन्होंने आईपीएल (IPL) के लिए अब तक 204 मैचों में कप्तानी की है। इसमें से टीम को 121 मैचों को जीता है, साथ ही टीम को 82 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

महेंद्र सिंह धाेनी (MAHENDRA SINGH DHONI) ने आईपीएल का खिताब 4 बार अपने कप्तानी में जीता है जबकि आईपीएल (IPL) में सिर्फ दो कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) ही ऐसे हैं, जो आईपीएल (IPL)का खिताब एक से अधिक बार जीत पाए हैं। गुरुवार को महेंद्र सिंंह के कप्तानी छोड़ने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन (KASHI VISHVANATHAN) ने मीडिया से बात की है। उन्होंने महेंद्र सिंह धाेनी की ओर से खुद कप्तानी रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को दिए जाने की बात कही है।

आइए जानते हैं महेंद्र सिंंह धोनी की कप्तानी छोड़ने पर क्या कहा काशी विश्वनाथन ने

काशी विश्वनाथन ने महेंद्र सिंह धाेनी (MAHENDRA SINGH DHONI) का साथ छोड़ने पर कहा मीडिया से बातचीत में कहा कि-

” पूरे सीजन में जडेजा को धोनी का साथ मिलेगा। धोनी जडेजा के लिए  “गाइडिंग फोर्स” के रूप में होंगे। देखिए, यह फैसला महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके के हित को देखते हुए लिया है। धोनी जो कुछ भी करते हैं, वह सीएसके के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए करते हैं। वह जो भी फैसला लेते हैं उससे हम खुश हैं। वह जडेजा को कप्तानी सौंप रहे हैं, धोनी टीम के साथ खेलेंगे इसलिए बॉन्डिंग बनी रहेगी।’

रवींद्र जडेजा को लेकर काशी विश्वनाथन ने कहा कि

” रवींद्र जडेजा शायद इस समय सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। वह टीम के साथ रहे हैं और वह टीम की संस्कृति को जानते हैं।  वह कप्तानी को संभालने में सक्षम हैं। धोनी के टीम में बने रहने के कारण जडेजा के पास हमेशा एक मार्गदर्शक शक्ति होगी। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा संयोजन होगा।”

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा,
Exit mobile version