महेंद्र सिंह धोनी ने हेलीकॉप्टर शॉट सिखाने वाले दोस्त की जान बचाने के लिए उठाया था ये कदम, पेश की थी दोस्ती की अनोखी मिसाल

By cric writer On October 2nd, 2022
महेंद्र सिंह धोनी ने हेलीकॉप्टर शॉट सिखाने वाले दोस्त की जान बचाने के लिए उठाया था ये कदम, पेश की थी दोस्ती की अनोखी मिसाल

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में टॉप पर शुमार हैं। धोनी ने ICC द्वारा आयोजित तीनों बड़े टूर्नामेंट्स जीते हैं। सबसे पहले टी 20 वर्ल्डकप, फिर वनडे वर्ल्डकप या और फिर ICC चैंपियनशिप ट्रॉफी सभी में टीम इंडिया को चैंपियन बनाया है। धोनी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपना परचम लहराया है।

वहीं धोनी एक सफल क्रिकेटर होने के साथ- साथ अच्छे इंसान भी है। जो कभी किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही एक वाकया धोनी के बारे में मिला है जिसे सुनकर आप माही के और बड़े फैन बन जायेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोस्त की मदद लिए उठाया था ये कदम

झारखण्ड की राजधानी रांची जहां से निकलकर विश्व क्रिकेट पर अपना परचम लहराया है महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इसकी सफलताओं का राज किसी से छिपा नहीं है। क्रिकेट के खेल के सबसे बड़े सिकंदर बने धोनी ने बल्ले के साथ-साथ अपनी चतुर कप्तानी से भी टीम इंडिया कई मैच जिताए हैं। इसी वजह से धोनी को सबसे सफल कप्तान माना जाता है। वहीं धोनी क्रिकेट के मैदान के बाहर भी अपनी सहानुभूती और दरियादिली के लिए जाने जाते हैं।

यह घटना साल 2013 की है जब धोनी के दोस्त संतोष लाल गंभीर बिमारी से जूझ रहे थे और धोनी विदेशी दौरे पर थे, लेकिन उन्हें अपने दोस्त संतोष की बिमारी के बारे में पता चला कि वो बहुत ही नाजूक हालात से गुजर रह है। तब धोनी ने अपने परिवार के सदस्यों से संतोष की मदद करने के लिए कहा था।

जिसके बाद धोनी के दोस्त को दिल्ली एम्स में उन्हें भर्ती करवाने का पूरा इंतजाम किया था, ताकि वो जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो सके, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। धोनी के अथक प्रयासों के बाद भी संतोष लाल नहीं बच सके और उन्होंने पेनक्रियाज के बढ़ते विकट इन्फेक्शन के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के बाद धोनी को गहरी ठेस पहुंची थी।

धोनी को हेलीकॉप्टर शॉट्स इस दोस्त ने सिखाया

यह बात तो सब जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का फेवरेट शॉट्स हेलीकॉप्टर है। लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि उन्हें ये शॉट्स खेलना किसने सीखाया था। बता दे कि धोनी को हेलीकॉप्टर उनके दोस्त संतोष लाल (Santosh Lal) लाल ही ने सीखाया था और वो helicopter shots को थप्पड़ शॉट बोलते थे। इसका बात का जिक्र धोनी की बनी बायो पिक MS Dhoni The Untold Story में किया गया है। हालांकि धोनी के दोस्त संतोष लाल अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Tags: टीम इंडिया, महेंद्र सिंह धोनी, हेलीकॉप्टर शॉट्स,