IPL 2022: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में देखने को मिलेगा बड़ा बदलाव, हेड कोच महेला जयवद्धने ने कही ये बड़ी बात 
IPL 2022: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में देखने को मिलेगा बड़ा बदलाव, हेड कोच महेला जयवद्धने ने कही ये बड़ी बात 

आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) के फ्लॉप शो पर मंथन जारी है। टीम के प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखेने को मिल सकता है। यह बात मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्द्धने  (MAHELA JAYWARDHNE) ने मीडिया से किए गए सवाल के जवाब में बताया है। ईशान किशन (ISHAN KISHAN) जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कैसी होगी मुंबई इंडियंस (MI) की नई प्लेइंग इलेवन को लेकर क्या कहा है हेड कोच महेला जयवद्धने ने…

ईशान किशन को लेकर महेला जयवद्धने ने कही थी यह बड़ी बात

मुंबई इंडियंस जब अपना 8वां मैच हारी तो मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवद्धने से ईशान किशन की लगातार खराब बल्लेबाजी को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका जवाब दिया कि

“ये अच्छा सवाल है। लेकिन मुझे इसकी समीक्षा और रणनीति तैयार करने से पहले अन्य कोच से बात करनी होगी। बल्लेबाजी हमारे लिए चिंता का विषय है क्योंकि हम अच्छी सतह पर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं। टीम में कई अनुभवी बल्लेबाज हैं, जोकि परिस्थितियों को अच्छे से जानते हैं साथ ही पहले ऐसा कर चुकें हैं”।

टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के भी दिए हैं महेला जयवद्धने ने संकेत

मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ियों के लगातार न चलने से हेड कोच महेला जयवद्धने (MAHELA JAYWARDHNE) ने माना है कि प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि

“हमें इससे आगे बढ़ना होगा। अगर हमें बदलाव करने की जरुरत पड़ी, तो हम ऐसा जरुर करेंगे। हमने अभी कुछ बदलाव किए हैं, लेकिन ज्यादा नहीं। हम अभी बल्लेबाजी में निरंतरता बनाए रखना चाहते हैं। जाहिर तौर पर कुछ चिंताए हैं। हमने चाहें रन बनाए हो या फिर लक्ष्य का पीछा किया हो। हमारी बल्लेबाजी में निरंतरता का अभाव है” ।

साथ ही ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में रखे जाने को लेकर महेला जयवद्धने (MAHELA JAYWARDHNE) ने कहा कि

” वो खराब फॉर्म से जूझ रहें हैं। हमने उसे उनका स्वभाविक खेल खेलने की छूट दी थी, जिसके बाद उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने ईशान किशन से इस बारे में बात नहीं की है, लेकिन वो इस विषय में उनसे बात करेंगे।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *