IPL 2022: मार्क वुड की जगह ये 3 अनुभवी तेज गेंदबाज दे सकते हैं लखनऊ सुपरजायंट्स को राहत, नंबर 2 का दावा सबसे मजबूत

आईपीएल (IPL 2022) जहाँ बेहद करीब आ गया हैं वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स ( LUCKNOW SUPERGIANTS) को बहुत बड़ा झटका लगा है. मार्क वुड ( MARK WOOD) की चोट ने लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम को परेशानी में डाल दिया है. वेस्ट इंडीज के खिलाफ हो रहे टेस्ट मैच में मार्क वुड को कोहनी में चोट लगी जिसके चलते वो टेस्ट मैच से बाहर हो गए.
आईपीएल 2022 में मार्क वुड कुछ महंगे खिलाडियों में से एक थे. लखनऊ सुपरजायंट्स इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को 7.5 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा था. अब मार्क वुड को विकल्प तलाशा जा रहा है जो उनकी कमी को पूरा कर टीम को मजबूती दे सके. आइए हम जानते हैं कि वो खिलाड़ी कौन हो सकते हैं जो लखनऊ सुपरजायंट्स की गेंदबाजी को मजबूत बनाने का काम करेंगे.
1. एंड्रयू टाई

एंड्रयू टाई (ANDREW TYE) आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हैं, जोकि मार्क वुड की जगह पूरी तरह से फिट होते हुए दिखाई दे रहे हैं. वो लखनऊ सुपरजायंट्स (LUCKNOW SUPERGIANTS) के लिए एक बेहतर गेंदबाजी का विकल्प हो सकते हैं.
एंड्रयू टाई के अगर इंटरनेशनल करियर की बात करें तो 7 वनडे मैचों में 392 रन देकर 12 विकेट, 32 टी20 में 997 रन देकर 47 विकेट, वहीं आईपीएल में 27 मैचों में 872 रन देकर 40 विकेट अपने नाम किए हैं. टी20 मैचों में एंड्रयू टाई इकॉनमी 8.47 की है जोकि टी 20 में बेहतर मानी जाती है. अब देखना ये होना कि अगर एंड्रयू टाई को लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में खेलने का मौका मिलता है तो वो कमाल कर पाते हैं या नहीं.
ब्लेसिंग मुज़राबनी

ब्लेसिंग मुज़राबनी ( BLESSING MUZRABANI) जिम्बाब्वे के एक तेज तर्रार गेंदबाज हैं. यह खिलाड़ी इस साल नीलामी के दौरन 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर था मगर किसी भी टीम ने इस खिलाड़ी को अपने स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया. इस युवा खिलाड़ी ने हाल ही में समाप्त हुई पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुल्तान सुल्तांस के साथ हुए चार मैचों में 5 विकेट झटके.
ब्लेसिंग मुज़राबनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे के लिए 6 टेस्ट मैच में 19 विकेट, 30 वनडे मैचों में 39 विकेट और 21 टी20 मैचों में 25 विकेट लेकर अपने आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में साबित किया है. यही वजह है कि इस गेंदबाज की तरफ भी लखनऊ सुपरजायंट्स देख रहा है.
डेविड वीजे

लखनऊ सुपरजायंट्स (LUCKNOW SUPERGIANTS) की टीम मार्क वुड के स्थान पर डेविड वीजे (DAVID WIESE) जोकि नीमिबिया के शानदार ऑलराउंडर है. उन्होंने हाल ही में पीएसएल (PSL) में शानदार प्रदर्शन भी किया है. इस खिलाड़ी अनुभव से भरा हुआ है और बैटिंग, बॉलिंग दोनों ही स्तर पर यह लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
डेविड वीजे का आईपीएल में प्रदर्शन भी ठीक ठाक रहा है. जहाँ उन्होंने 15 मैचों में 16 विकेट लेकर 402 रन खर्च किए हैं. वहीं अगर डेविड वीजे के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो 11 वनडे मैचों में 12 विकेट, 31 टी20 मैचों में 33 विकेट के साथ साउथ अफ्रीका के लिए लिमिटेड ओवेर्स में बेहतर प्रदर्शन किया है.
Tags: एंड्रयू टाई, डेविड वीजे, मार्क वुड, लखनऊ सुपरजायंट्स,
