LSG की जर्सी में हुआ बड़ा बदलाव, अब मैदान पर मैरून रंग की जर्सी में दिखेंगे लखनऊ वाले, जानिए इसकी बड़ी वजह

By Sameeksha dixit On May 19th, 2023
Lucknow Super Giants

Lucknow Super Giants: इस साल आईपीएल में हमें काफी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. हमने देखा की कैसे गुजरात ने अपनी जर्सी का रंग बदला. उन्होंने ब्लू से अपनी जर्सी लैवेंडर रंग की कर ली. हालाँकि, इसके पीच भी बहुत बड़ी वजह सामने आई थी. अब इसी बीच लखनऊ की टीम ने भी अपनी जर्सी का रंग  बदल लिया है. अब लखनऊ के खिलाड़ी मैरून रंग की जर्सी में नज़र आएंगे.

Lucknow Super Giants की बदली हुई जर्सी के पीछे छुपे राज़ का हुआ खुलासा

बता दें की, इन दिनों लखनऊ अच्छी फॉर्म में चल रही है. वो बात अलग है की अभी हाल ही में खेला हुआ मैच लखनऊ शानदार तरीके से जीत गई थी.  अगर पॉइंट टेबल पर नज़र डाले तो लखनऊ इस वक़्त नंबर तीन पर अपनी जगह बनाए हुए है. लखनऊ शानदार प्रदर्शन कर रही है.

वैसे तो लखनऊ (Lucknow Super Giants) अपनी टीम में कई बड़े बदलाव कर रही है. हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के बेहतरीन गेंदबाज जयदेव उनादकट चोट की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं. टीम ने उनकी जगह युवा खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे को मौका दिया है. अब लखनऊ की बदली हुई जर्सी पर भी खुलासा हुआ है.

अब लखनऊ प्लेऑफ की रेस के बीच कर रही बड़े बदलाव

वैसे अब सभी टीमों के बीच प्लेऑफ की रेस जारी है. ऐसे में दो टीमें ऐसी हैं जिन्हें प्लेऑफ की अब कोई चिंता नहीं है. सबसे पहले तो अगर हम बात गुजरात की करे तो गुजरात प्लेऑफ में अपने कदम जमा चुकी है. वाही अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो वो अब प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है.

मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ की जर्सी बदलने का कारन है की, लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) शनिवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सीजन के अंतिम मैच में फुटबॉल क्लब मोहन बागान के रंग में नजर आएगी.

 

ये भी पढ़ें: Virat Kohli ने आईपीएल में अपनी टीम की नाक की ऊंची, बना दिया ऐसा रिकॉर्ड की अब हो रही वाहवाही

Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, लखनऊ सुपर जाइंट्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स जर्सी,
Exit mobile version