वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2020) का 20वां मुकाबला खेला गया. जहाँ लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान ने 20 ओवर में 165 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) नहीं कर पाई और 3 रनों से मैच हार गई. केएल राहुल ने बताया क्यो मार्कस स्टोइनिस को भेजा नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने.
ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ आउट होने पर बोले केएल राहुल

पारी की पहली गेंद पर ट्रेंट बोल्ट (TRENT BOULT) के खिलाफ बोल्ड होने पर भी केएल राहुल (KL RAHUL) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कप्तान राहुल ने कहा कि-
” मुझे भी गेंद नहीं दिखी, (बोल्ट की गेंद पर आउट होने पर) अगर मुझे दिखती तो मैं कुछ कर सकता था. हमारे पास एक अच्छी टीम है और हमारे पास बल्ले और गेंद से पर्याप्त विकल्प हैं. यहां तक कि जब हम जल्दी विकेट गंवा चुके थे, तब भी हमें पता था कि हमारे पास एक मौका है. जाहिर है, आज हमें एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी जो हमें कभी नहीं मिली. हम कड़ी मेहनत करने और दबाव को बेहतर तरीके से संभालने की कोशिश करेंगे. एक खराब खेल चीजों को नहीं बदलेगा, यह हमारे लिए अच्छी सीख होगी.”
मार्कस स्टोइनिस के बल्लेबाजी क्रम पर बोले केएल राहुल

ऑलरांउडर मार्कस स्टोइनिस कों नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने भेजने की बात पर केएल राहुल (KL RAHUL) ने कहा कि-
” अंत में, स्टॉइनिस का लक्ष्य के करीब लेकर जाना बहुत अच्छा था. सीजन के पहले ही मैच में ऐसा करने से उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा. हमारी उनको अंत के ओवर मे भेजने की ही योजना थी, हम जानते हैं कि वह आखिरी पांच ओवरों में कितना खतरनाक हो सकता है. जैसा कि मैंने कहा, हमारे पास बहुत सारे ऑलराउंडर हैं, इतने सारे विकल्प हैं और इसलिए हम बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा फेरबदल कर सकते हैं.”

