IPL 2022, LSG vs PBKS, STAT: इस मैच में बने 7 बड़े रिकॉर्ड, कप्तान केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 42वां मुकाबला खेला गया. जहाँ लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) आमने -सामने थी. जहाँ मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद लखनऊ ने 20 ओवर में 153 रन बनाया था. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम नहीं कर पायी और 20 रनों से मैच हार गयी. इस मैच में 7 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. केएल राहुल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है.
इस मैच में बने 7 बड़े रिकॉर्ड, केएल राहुल के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
1. टी20 में डी कॉक बनाम रबाडा
2. आईपीएल 2022 में केएल राहुल (KL RAHUL) का प्रदर्शन
बनाम मुंबई इंडियंस: बिना आउट हुए 206 रन (स्ट्राइक रेट 169)
बनाम अन्य टीमें: 24 पर 168 रन (स्ट्राइक रेट 122)
3. इस सीजन में लखनऊ सुपरजांयट के लिए आठवीं 50+ साझेदारी है। वहीं, दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) और आयुष बदोनी के बीच अपने शुरुआती मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 87 रनों की साझेदारी हुई थी।
4. आज के मुकाबले (LSG vs PBKS) में लखनऊ सुपरजांयट ने सबसे तेजी से अपने पांच विकेट गवांए हैं। (98/1 से 111/6) आईपीएल में केवल एक बार एक टीम का दूसरे से छठे विकेट तक बड़ा पतन हुआ- केकेआर (KKR) 2021 में शारजाह में डीसी के खिलाफ 123/1 से 130/6 पर हो गया था।
5. IPL में सर्वाधिक 4+ विकेट लेने का कारनामा करने वाले गेंदबाज
8 एस नरेन
7 एल मलिंगा
5 अमित मिश्रा/के रबाडा
IPL 2022, LSG vs PBKS: शानदार गेंदबाजी करने वाले क्रुनाल पांडया का जलवा नजर आया, वहीं केएल राहुल का भी जादू चला
6. इस सीजन में बीच के ओवरों (7-15) में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ के स्पिनर
ओवर: 56 (अधिकांश)
विकेट: 16 (संयुक्त-सबसे)
औसत: 23.19 (सबसे कम)
ईआर: 6.63 (सबसे कम)
7. इस सीजन में रवि बिश्नोई (RAVI BISNOI) का इकॉनमी रेट
पहले 5 मैच: 6.90
पिछले 4 मैच: 9.93