IPL 2022, LSG vs PBKS: शिखर धवन की इस बड़ी गलती के कारण 20 रनों से हारी पंजाब किंग्स, लखनऊ नॉकआउट की तरफ बढ़ी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 42वां मुकाबला आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम आमने -सामने नजर आयी थी. जहाँ मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 153 रन बनाया था. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) नहीं कर पायी और 20 रनों से मैच हार गयी. शिखर धवन की वजह से उनकी टीम हारी.
लखनऊ सुपरजांयट ने दिया था 154 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने 46 रनों की बेहद अहम पारी खेली. वहीं कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने आज मात्र 6 रनों की पारी खेली. दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने 34 रनों का योगदान दिया. जिसके बाद कोई भी खिलाड़ी 20 रनों का आकड़ा पार नहीं कर पाया.
क्रुनाल पांडया (KRUNAL PANDYA), मार्कस स्टोइनिस और आयुष बदोनी (AYUSH BADONI) तो दहाई के आकड़े को भी नहीं पार कर सके. अंत में दुश्मंथ चमीरा ने 17 रन बनाकर लखनऊ की टीम को 153 रनों तक पंहुचा दिया. पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए कगिसो राबाडा (KAGISO RABADA) ने 4 विकेट अपने नाम किया. वहीं राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) ने 2 विकेट तो वहीं संदीप शर्मा ने 1 विकेट झटका था.
शिखर धवन की खराब बल्लेबाजी से हारी पंजाब किंग्स

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए अनुभवी शिखर धवन ने 15 गेंदो में सिर्फ 5 रन ही बनाए. शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) की इसी गलती के कारण पंजाब किंग्स की टीम हार गई. मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने जहाँ 25 रन तो वहीं जॉनी बैरेस्टो ने 32 रन रनों की पारी खेली.
लियाम लिविंगस्टोन ने 18 रन बनाए. जिसके बाद भी पंजाब किंग्स की टीम मैच 20 रनों से हार गई. लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए मोहसिन खान ने 3 विकेट तो वहीं दुश्मंथ चमीरा ने 2 विकेट अपने नाम किया था. इस हार के विलेन ऋषि धवन (RISHI DHAWAN) और शिखर धवन बने हैं.
Tags: पंजाब किंग्स, मोहसिन खान, लखनऊ सुपरजांयट, शिखर धवन,